नाला में फेंका मिला नवजात का शव

दुमका पुराना दुमका पंचायत के जरवाडीह में एक नवजात का शव नाले से बरामद हुआ। शव को देखते ही ग्रामीणों में कोलाहल मच गया। तरह-तरह की बातें होने लगी। समझदार लोग बताने लगे कि समय से पहले जन्मा बच्चा है। लगता है कि वह नहीं बच पाया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Nov 2019 08:12 PM (IST) Updated:Sat, 16 Nov 2019 08:12 PM (IST)
नाला में फेंका मिला नवजात का शव
नाला में फेंका मिला नवजात का शव

दुमका : पुराना दुमका पंचायत के जरवाडीह में एक नवजात का शव नाले से बरामद हुआ। शव को देखते ही ग्रामीणों में कोलाहल मच गया। तरह-तरह की बातें होने लगी। समझदार लोग बताने लगे कि समय से पहले जन्मा बच्चा है। लगता है कि वह नहीं बच पाया। लेकिन संवेदनशील लोगों ने कहा कि इसे फेंकना नहीं चाहिए था। उसका संस्कार कर देना चाहिए था। काफी संख्या में ग्रामीणों का जुटान हुआ। तब सहमति बनी कि इसे दफना दिया जाए। ताकि कोई जानवर शव को खा ना जाए। लोगों ने शव को नाले से निकालकर सुरक्षित जगह पर दफना दिया।

chat bot
आपका साथी