सरूवा में घर से करीब नौ किलो गांजा बरामद, किशोर हिरासत में

मुफस्सिल थाना की पुलिस ने रविवार की शाम को दुधानी सरूवा में एक घर में छापेमारी कर करीब नौ किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने गृहस्वामी के घर से बाहर होने के कारण उसके किशोर पुत्र को हिरासत में लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Nov 2020 06:34 PM (IST) Updated:Sun, 01 Nov 2020 06:34 PM (IST)
सरूवा में घर से करीब नौ किलो गांजा बरामद, किशोर हिरासत में
सरूवा में घर से करीब नौ किलो गांजा बरामद, किशोर हिरासत में

जागरण संवाददाता, दुमका : मुफस्सिल थाना की पुलिस ने रविवार की शाम को दुधानी सरूवा में एक घर में छापेमारी कर करीब नौ किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने गृहस्वामी के घर से बाहर होने के कारण उसके किशोर पुत्र को हिरासत में लिया है।

शाम को एसपी को सूचना मिली कि सरूवा गांव में पुरेंदु साह गुमटी चलाने के साथ गांजा बेचता है। सूचना के आधार पर पुलिस निरीक्षक नवल किशोर सिंह ने घर पर दबिश दी। गुमटी की तलाशी लेने के बाद कुछ नहीं मिलने पर घर को खंगाला तो चार पैकेट में करीब नौ किलो गांजा मिला। पिता के घर से बाहर होने के कारण पुलिस ने नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले उसके बेटे को हिरासत में लिया है। पुलिस निरीक्षक ने बताया कि गुमटी चलाने के साथ पुरेंदु गांजा भी बेचता था। अभी से घर से बाहर किसी रिश्तेदारी में गया हुआ है। बेटे से पूछताछ कर यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि कितने साल से गांजा की बिक्री कर रहा था और कहां से सारा गांजा लाता था।

chat bot
आपका साथी