पुरूष व महिलाओं के लिए क्रास कंट्री दौड़ कल

उप राजधानी में स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व से ही स्वतंत्रता दिवस के लिए जश्नपूर्ण माहौल बनाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Aug 2019 06:34 PM (IST) Updated:Tue, 13 Aug 2019 06:37 AM (IST)
पुरूष व महिलाओं के लिए क्रास कंट्री दौड़ कल
पुरूष व महिलाओं के लिए क्रास कंट्री दौड़ कल

दुमका : उप राजधानी में स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व से ही स्वतंत्रता दिवस के लिए जश्नपूर्ण माहौल बनाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में 14 अगस्त को जिला खेलकूद संघ के तत्वावधान में जिला प्रशासन दुमका के सौजन्य तथा जिला एथलेटिक संघ दुमका के सहयोग से स्थानीय अंबेडकर चौक से पूर्वाह्न 6:30 बजे से पुरुष एवं महिलाओं के लिए अलग-अलग क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित की जाएगी। पुरुषों के लिए यह दौड़ आंबेडकर चौक से आरंभ होकर बंदरजोड़ी मार्ग होते हुए कुरवा पहाड़ पुन:उसी मार्ग से वापस अंबेडकर चौक तक की होगी,जबकि महिलाओं के लिए यह दौड़ अंबेडकर चौक से आरंभ होकर बंदरजोड़ी पुन: उसी मार्ग से वापस अंबेडकर चौक तक होगी। दोनों ही वर्ग में अलग अलग प्रथम 10 विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार के साथ साथ प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। जिला खेलकूद संघ के सचिव उमा शंकर चौबे सहित जिला खेलकूद संघ के तमाम सदस्यों ने विभिन्न महाविद्यालय तथा विद्यालय से अधिकाधिक संख्या में बच्चों को इस दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है।

chat bot
आपका साथी