हवन-पूजन के साथ भागवत कथा का समापन

??????? ?? ????? ????? ??? ???? ?? ?????? ?? ?? ??? ????????????? ??? ????? ??????? ?? ??????? ?? ????? ?? ???? ????? ??? ??? ???? ??? ????????? ?? ??? ??? ?????? ??? ?????????

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 04:25 PM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 04:25 PM (IST)
हवन-पूजन के साथ भागवत कथा का समापन
हवन-पूजन के साथ भागवत कथा का समापन

हंसडीहा : हंसडीहा के हटिया मैदान में विगत एक सप्ताह से चल रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का गुरुवार को समापन हो गया। अंतिम दिन हवन कुंड में यज्ञाहुति के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भगवान को आहूति दी। यज्ञस्थल पर निíमत हवन कुंड में आचार्य राधा स्वामी जी महाराज ने मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां डलवाई। हवन पूजन के बाद कलश को स्थानीय बड़ा बांध घाट में विसर्जित किया गया। बाद में कथा पंडाल में कन्या पूजन कर कन्याओं को दक्षिणा देकर विदा किया गया एवं विशाल भंडारे का आयोजन कर प्रसाद स्वरूप सभी को भोजन कराया गया। मौके पर मुख्य यजमान ¨टकू ¨सह, सूरज साह, छोटू जायसवाल, रीतेश जायसवाल, बच्चू साह, रविकंचन जायसवाल, नीलेश जायसवाल, पंकज जायसवाल एवं सतीश जायसवाल मौजूद थे। आयोजन समिति ने इस अवसर पर जानकारी दी कि गुरुवार के कारण गणेश भगवान की प्रतिमा का विसर्जन शुक्रवार को करने का निर्णय लिया गया। शुक्रवार को भगवान गणेश की विदाई अगले बरस फिर से आने का निमंत्रण देकर किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी