शहर भ्रमण पर निकले सीएम, किया मां का दर्शन

दुमका में शुक्रवार की शाम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शहर भ्रमण पर निकले। सबसे पहले पगला बाबा दुर्गा मंदिर पहुंचकर मां का आशीर्वाद लिया। इसके बाद सिया की चाय दुकान पर उन्होंने चाय की चुस्की ली।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 08:59 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 05:08 AM (IST)
शहर भ्रमण पर निकले सीएम, किया मां का दर्शन
शहर भ्रमण पर निकले सीएम, किया मां का दर्शन

जागरण संवाददाता, दुमका: दुमका में शुक्रवार की शाम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शहर भ्रमण पर निकले। सबसे पहले पगला बाबा दुर्गा मंदिर पहुंचकर मां का आशीर्वाद लिया। इसके बाद सिया की चाय दुकान पर उन्होंने चाय की चुस्की ली। फिर दुधानी जाकर लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य की जनता को दुर्गापूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोविड- 19 को ध्यान में रखकर हर कोई अपनी परंपरा व संस्कृति का निर्वहन करे। संक्रमण से बचाव के लिए सावधान व जागरूक रहना आवश्यक है।

दुमका उपचुनाव के बारे में पूछे जाने पर सीएम ने कहा कि वे आज ही दुमका पहुंचे हैं। देखते हैं कि उनके जिम्मे क्या काम है। कहा कि चुनाव की तैयारियों में सभी दल जुटे हैं और जुटना भी चाहिए। इस दौरान उनके साथ झामुमो व कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी