dumka news एसपी आवास से 100 मीटर पहले अपराधी ने सिपाही को मारी गोली

रामगढ़ थाना में पदस्थापित कांस्टेबल सुजीत कुमार बोईपाई अपने घर चाईबासा गए हुए थे वह बस से दुमका बस स्टैंड से सोमवार को तड़के तकरीबन 3.30 बजे उतरकर पैदल ही चर्च होते हुए अनुमंडल पदाधिकारी के आवास परिसर की ओर आ रहे थे तभी बाइक सवार अपराधियों गोली मार दी।

By Gautam OjhaEdited By: Publish:Mon, 19 Sep 2022 05:13 PM (IST) Updated:Mon, 19 Sep 2022 05:13 PM (IST)
dumka news एसपी आवास से 100 मीटर पहले अपराधी ने सिपाही को मारी गोली
गोली से जख्मी जवान के बारे जानकारी लेते पुलिस अधिकारी।

जागरण संवाददाता, दुमका : दुमका नगर थाना क्षेत्र के खूंटाबांध स्थित कुलपति आवास के ठीक पहले चर्च गेट के नजदीक सोमवार को तड़के बाइक सवार अपराधी ने दुमका के रामगढ़ थाना में पदस्थापित सिपाही सुजीत कुमार बोईपाई को पैर में गोली मार दी और फरार हो गया। सिपाही दुमका प्राइवेट बस स्टैंड से खूंटाबांध स्थित अनुमंडल पदाधिकारी आवास पैदल ही जा रहा था। इसी क्रम में बाइक पर सवार अपराधी ने पहले सिपाही के कंधे पर लटका बैग छीनने का प्रयास किया। इस दौरान जब सिपाही ने इसका विरोध किया तो उसपर गोली चला दी। संयोग से गोली सिपाही के पैर में लगी। उसे इलाज के लिए फूलोझानो मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के समय जवान पुलिस की बर्दी में भी नहीं था। घटना स्थल से एसपी व एसडीओ आवास की दूरी बमुश्किल 100 से 125 मीटर है।

बताया गया कि सिपाही अपने घर चाइबासा गए थे। वह बस से दुमका पहुंचे और बस स्टैंड से सोमवार को तड़के तकरीबन 3.30 बजे चर्च होते हुए पैदल ही अनुमंडल पदाधिकारी के आवास की ओर बढ़ रहे थे। सुजीत की बाइक एसडीओ आवास में काम करने वाले दोस्त के पास थी। सुजीत यहां से बाइक लेकर रामगढ़ जाने वाले थे, लेकिन इसी बीच रास्ते में ही उनके साथ यह घटना हो गई। गोली मारने के बाद अपराधी बिरसा चौक की ओर फरार हो गया।

chat bot
आपका साथी