जरमुंडी में लाभुक सम्मेलन कल

बासुकीनाथ जरमुंडी प्रखंड स्थित नगर भवन में जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष दिनेश दत्त की अध्यक्षता में बीस सूत्री समिति व भाजपा के विभिन्न मंडल इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष दिनेश दत्त ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के द्वारा प्राप्त निर्देश के अनुसार 21 अक्टूबर को प्रखंड परिसर मैदान में जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत केंद्र एवं राज्य सरकार के विभिन्न प्रकार के लाभुकों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Oct 2019 05:19 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 06:22 AM (IST)
जरमुंडी में लाभुक सम्मेलन कल
जरमुंडी में लाभुक सम्मेलन कल

बासुकीनाथ : जरमुंडी प्रखंड स्थित

नगर भवन में जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष दिनेश दत्त की अध्यक्षता में बीस सूत्री समिति व भाजपा के विभिन्न मंडल इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।

जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष दिनेश दत्त ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के द्वारा प्राप्त निर्देश के अनुसार 21 अक्टूबर को प्रखंड परिसर मैदान में जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत केंद्र एवं राज्य सरकार के विभिन्न प्रकार के लाभुकों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। बीस सूत्री अध्यक्ष विजय सिन्हा ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाओं को लेकर बिदुवार चर्चा की। जिला अध्यक्ष निवास मंडल ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठानेवाले लाभुकों का सम्मेलन पार्टी की ओर से किया जा रहा है। केंद्र व राज्य सरकार के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी चर्चा करते हुए कहा कि कार्यकर्ता सरकार की विकास योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाएंगी। जिला महामंत्री गौरवकांत प्रसाद ने बताया कि अंत्योदय एवं सबका साथ सबका विकास का जो लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया है। आज राज्य में रघुवर दास के नेतृत्व में उसका सफलतापूर्वक कार्य हो रहा है। गरीबों व जरूरतमंदों के विकास व कल्याण को समर्पित यह सरकार अंत्योदय के संकल्प पर काम कर रही है। इस सम्मेलन में जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जरमुंडी प्रखंड, सारवां प्रखंड, सोनारायठाड़ी से करीब 16 हजार लाभुकों के शामिल होने की संभावना जताई गई। बीस सूत्री सदस्य महेश गण ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे और केंद्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को उनके बीच रखेंगे एवं जरूरतमंदों तक इसका लाभ पहुंचाने को लेकर सार्थक प्रयास करेंगे। बैठक में बीस सूत्री सदस्य नरेश यादव, हरी मोहली, कादिर अंसारी, नगर पंचायत अध्यक्ष पूनम देवी, रविकांत मिश्र, शैलेश राव, धर्मेद्र सिंह, मुकेश गिरि, विमल महतो, महिला मोर्चा अध्यक्ष मनोरमा देवी, कोर कमेटी सदस्य कादिर अंसारी, बालकृष्ण पांडेय, नीलम देवी, मंडल अध्यक्ष मुरलीधर मंडल, जयकांत मंडल, बलराम पोद्दार, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मनोज साह, उज्ज्वला दीदी, अमिक मांझी, बलराम पोद्दार, जयकांत मंडल, प्रवीण सिंह, कपिलदेव मंडल, नाथूराम कापरी सहित दर्जनों अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी