फौजदारी सेवा ट्रस्ट ने दी एंबुलेंस

बाबा बासुकीनाथ की नगरी में जरूरतमंदों के लिए तत्पर रहने वाले फौजदारी सेवा ट्रस्ट ने रविवार से एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ किया। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष अनिल पंडा ने बताया कि कोलकाता से आई अत्याधुनिक सुविधायुक्त एंबुलेंस से जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र के लोगों की सेवा की जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 07:37 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 07:37 PM (IST)
फौजदारी सेवा ट्रस्ट ने दी एंबुलेंस
फौजदारी सेवा ट्रस्ट ने दी एंबुलेंस

संवाद सहयोगी, बासुकीनाथ (दुमका): बाबा बासुकीनाथ की नगरी में जरूरतमंदों के लिए तत्पर रहने वाले फौजदारी सेवा ट्रस्ट ने रविवार से एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ किया। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष अनिल पंडा ने बताया कि कोलकाता से आई अत्याधुनिक सुविधायुक्त एंबुलेंस से जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र के लोगों की सेवा की जाएगी। ट्रस्ट के सदस्यों ने एंबुलेंस का विधिवत पूजन किया। मौके पर जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश मंडल, शिवानंद ओझा, हूरो पंडा, संसार पंडा, वार्ड पार्षद सुबोध पाल, कार्तिक मोदी, अमर दे, कृष्णा पंडा सहित फौजदारी बाबा सेवा ट्रस्ट के सदस्य व स्थानीय लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी