ऐतिहासिक होगा अभाविप का जनजातीय छात्र जुटान

दुमका दुमका में 23 से शुरू होकर तीन दिन तक चलनेवाला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का जनजातीय छात्र जुटान ऐतिहासिक होगा। इसमें 32 जनजातीय समाज के छात्र शिरकत करेंगे। रविवार को स्थानीय कार्यालय में नगर मंत्री अदित्या रावत ने बताया कि जुटान में दूसरे जनजाति छात्र जुटान संताल परगना वीर सिदो- कान्हू चाद भैरव फूलोझानो की भूमि पर जनजाति समाज के पौराणिक एवं सांस्कृतिक धरोहर व समाज की समस्या विषय पर मंथन किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Oct 2019 05:54 PM (IST) Updated:Sun, 13 Oct 2019 05:54 PM (IST)
ऐतिहासिक होगा अभाविप का जनजातीय छात्र जुटान
ऐतिहासिक होगा अभाविप का जनजातीय छात्र जुटान

दुमका : दुमका में 23 से शुरू होकर तीन दिन तक चलनेवाला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का जनजातीय छात्र जुटान ऐतिहासिक होगा। इसमें 32 जनजातीय समाज के छात्र शिरकत करेंगे। रविवार को स्थानीय कार्यालय में नगर मंत्री अदित्या रावत ने बताया कि जुटान में दूसरे जनजाति छात्र जुटान संताल परगना वीर सिदो- कान्हू, चाद भैरव, फूलोझानो की भूमि पर जनजाति समाज के पौराणिक एवं सांस्कृतिक धरोहर व समाज की समस्या विषय पर मंथन किया जाएगा। इसका उद्घाटन अभाविप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील आंबेडकर करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के शामिल होने की संभावना है। व्यवस्था प्रमुख सौरभ सिन्हा ने कहा कि कार्यक्रम में झारखंड के जनजातीय छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दुमका सभी प्रखंडों से एक हजार से अधिक छात्र भी जुटे हुए हैं।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष यादव ने कहा कि कार्यक्रम में प्रदर्शनी लगाई जाएगी। अभाविप की ओर से सभी स्कूलों में चित्रांकन प्रतियोगिता कराई जाएगी। बेहतर करनेवालों को सम्मानित किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी