70 महिलाएं सीख रहीं कागज का बैग बनाना

दुमका सरकार द्वारा पॉलीथिन की बिक्री पर रोक लगाने के बाद अब महिलाओं ने इसका विकल्प तैयार करना शुरू कर दिया है। इलाहाबाद बैंक आरसीटी में 70 महिलाओं को तरह-तरह के रंगीन बैग बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बाजार में रंगीन कागज की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 06:34 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 06:34 PM (IST)
70 महिलाएं सीख रहीं कागज का बैग बनाना
70 महिलाएं सीख रहीं कागज का बैग बनाना

दुमका : सरकार द्वारा पॉलीथिन की बिक्री पर रोक लगाने के बाद अब महिलाओं ने इसका विकल्प तैयार करना शुरू कर दिया है।

इलाहाबाद बैंक आरसीटी में 70 महिलाओं को तरह-तरह के रंगीन बैग बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बाजार में रंगीन कागज की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें महिलाओं को कागज का बैग, लिफाफा व जूट का झोला इत्यादि बनाने के बारे में बताया जा रहा है। आरसेटी के निदेशक अनिल कुमार मिश्र कार्यक्रम समन्वयक उत्पल कुमार लाहा, अमरदीप व मनोज अभिषेक के नेतृत्व में महिलाएं गंभीरता से प्रशिक्षण ले रही हैं।

chat bot
आपका साथी