स्वास्थ्य शिविर में185 महिलाओं की जांच

जामा महिला दिवस महिलाओं की संस्था वी व सर्वोदय लोक शिक्षण केंद्र की ओर से शिविर का आयोजन कर 185 महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। सिलांदा ग्राम में संस्था की महिलाओं ने केक काटा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Mar 2019 06:35 PM (IST) Updated:Sat, 09 Mar 2019 06:35 PM (IST)
स्वास्थ्य शिविर में185 महिलाओं की जांच
स्वास्थ्य शिविर में185 महिलाओं की जांच

जामा : महिला दिवस महिलाओं की संस्था वी व सर्वोदय लोक शिक्षण केंद्र की ओर से शिविर का आयोजन कर 185 महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। सिलांदा ग्राम में संस्था की महिलाओं ने केक काटा। संस्था की अध्यक्ष अमिता रक्षित ने स्वस्थ महिला, स्वस्थ समाज कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि महिला दिवस पर कई कार्यक्रम होते हैं लेकिन ग्रामीण महिलाएं इससे वंचित रह जाती हैं। जहां पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधा नहीं है और अस्पताल भी दूर है। इसलिए ग्रामीण महिलाओं के बीच जाकर महिला दिवस मनाने का निर्णय लिया। सिंहासन कुमारी और सर्वोदय के प्रोग्राम को-ऑíडनेटर दिलीप कुमार मांझी के संयोजन में हुए कार्यक्रम में भारती अस्पताल के डॉ. एन. महापात्रा, डॉ. रवीश सिन्हा, डॉ. सुभाशीष गोस्वामी एवं डॉ. नसीमा ने स्वास्थ्य जांच कर सलाह और दवाई दी।

मौके पर संस्था की छवि बागची, संगीता सिन्हा, नीतू झा, रेणु दारुका, अन्नू, ज्योति अग्रवाल के अलावा ग्राम प्रधान भागवत राणा, पंचायत समिति सदस्य आनंदी राउत, समाजिक कार्यकर्ता बालेश्वर राणा, छत्तीस राणा, भवेश राणा, सुनिता कुमारी सहित आगनबाड़ी सेविका, सहायिका, पोषण सखी एवं जलसहिया व स्वास्थ्य सहिया आदि मौजूद थीं।

chat bot
आपका साथी