बिना हेलमेट बाइक चालकों से वसूले 14 हजार

दुमका मास्क और हेलमेट पहनने की आदत डलवाने के लिए शनिवार को परिवहन विभाग और पुलिस की ओर से डीसी चौक में वाहन जांच अभियान चलाया गया। करीब एक घंटे चली जांच में 50 वाहन पकड़े गए। हेलमेट नहीं पहने वाले 14 लोगों से 14 हजार रुपया वसूला गया। वहीं बिना मास्क के गाड़ी चलाने वाले 36 लोगों को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Jun 2020 05:44 PM (IST) Updated:Sat, 20 Jun 2020 05:44 PM (IST)
बिना हेलमेट बाइक चालकों से वसूले 14 हजार
बिना हेलमेट बाइक चालकों से वसूले 14 हजार

-डीसी चौक पर दो पहिया वाहन की जांच

-बिना मास्क के 36 बाइक सवारों को चेतावनी देकर छोड़ा

जागरण संवाददाता दुमका: मास्क और हेलमेट पहनने की आदत डलवाने के लिए शनिवार को परिवहन विभाग और पुलिस की ओर से डीसी चौक में वाहन जांच अभियान चलाया गया। करीब एक घंटे चली जांच में 50 वाहन पकड़े गए। हेलमेट नहीं पहने वाले 14 लोगों से 14 हजार रुपया वसूला गया। वहीं बिना मास्क के गाड़ी चलाने वाले 36 लोगों को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

जिला परिवहन विनय मनीष लकड़ा ने स्वयं वाहनों को पकड़कर जांच की। जिन लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा गया, उन्हें कड़ी हिदायत दी गई कि अगली बार बिना मास्क के मिले तो जुर्माना वसूलने के साथ प्राथमिकी दर्ज करायी जाएगी। जांच में एनएसएस स्वयंसेवक जतिन कुमार भी टीम के साथ शामिल रहे। डीटीओ ने बताया कि कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मुख्य रूप से बाइक चलाने वाले ही नहीं हर किसी को मास्क पहनना है। बाइक पर दो से ज्यादा लोग नहीं बैठेंगे। चार पहिया वाहनों में भी मास्क, सीटबेल्ट, चार से ज्यादा नहीं बैठ सकते हैं। सभी वाहन चालकों को नियम की जानकारी देकर पालन करने को कहा गया। अभियान में परिवहन विभाग के वीरेंद्र कुमार ,अभिषेक कुमार, उमेश कुमार अमित कुमार, शुभम चौधरी, रमेश मंडल, भाग्यश्री, अरविद केशरी, विश्वजीत सिंह व सुमन्त कुमार आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी