पूर्व में मिली थी जान मारने की धमकी

दुमका : भाजपा नेता भागवत राउत का बेटा रविकांत राउत ने हत्या के पीछे एक नहीं कई कारण बताते हुए नगर था

By Edited By: Publish:Thu, 05 May 2016 06:56 PM (IST) Updated:Thu, 05 May 2016 06:56 PM (IST)
पूर्व में मिली थी जान मारने की धमकी

दुमका : भाजपा नेता भागवत राउत का बेटा रविकांत राउत ने हत्या के पीछे एक नहीं कई कारण बताते हुए नगर थाना में मामला दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में रविकांत ने कहा है कि उनके पिता सामाजिक कार्यकर्ता थे। मंगलवार की रात दस बजे निजी आवास से 50 मीटर की दूरी पर सदानंद राउत की दुकान के समीप घात लगाए अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। लाल और काली रंग की दो बाइक से अपराधी वहां से भाग गए। भागने के क्रम में पप्पू राउत और नारायण हरि पहचाना। दिन में तीन बजे से शंकित लोगों को घर के आसपास मंडराते हुए देखा गया था। घटना घटित होने के बाद तस्वीर साफ हो गई कि किशोर यादव, विप्लव शर्मा, मुन्ना दुबे, शिशुपाल राउत, शंभू राउत ने इस घटना में सक्रिय भूमिका निभाई। इन लोगों ने कई कारणों से पिता के साथ दुश्मनी चल रही थी। पप्पू ने पूर्व में भी कई बार जान से मारने की धमकी दी थी। जिसकी सनहा चुनाव आयोग के यहां दर्ज कराई थी। इन सभी लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

chat bot
आपका साथी