सरैयाहाट में कागज पर चल रहा प्रज्ञा केंद्र

सरैयाहाट : सरैयाहाट में प्रज्ञा केंद्र की सुविधा से अधिकांश लोग वंचित हैं। आम लोगों को आधार, जाति व

By Edited By: Publish:Wed, 29 Jul 2015 08:21 PM (IST) Updated:Wed, 29 Jul 2015 08:21 PM (IST)
सरैयाहाट में कागज पर चल रहा प्रज्ञा केंद्र

सरैयाहाट : सरैयाहाट में प्रज्ञा केंद्र की सुविधा से अधिकांश लोग वंचित हैं। आम लोगों को आधार, जाति व निवासी जैसे अन्य प्रमाणपत्र बनवाने में काफी परेशानी हो रही है। आधार की मान्यता बढ़ जाने के कारण एवं सभी प्रज्ञा केंद्र में आधार बनाने की सुविधा नहीं रहने से अनाधिकृत लोगों से एक-एक सौ रुपये देकर आधार बनवाना यहां के लोगों की मजबूरी है। कई बार प्रज्ञा केंद्र संचालक मशीन खराब होने का बहाना बनाकर अपना पल्ला झाड़ लेते है।

जानकारी के अनुसार प्रखंड के सभी 25 पंचायतों में प्रज्ञा केंद्र संचालन हेतु वीएलई को नियुक्त है, लेकिन सिर्फ प्रखंड कार्यालय परिसर में माथाकेशो पंचायत का एक प्रज्ञा केंद्र एवं कोरदाहा पंचायत तथा कुशियारी पंचायत में प्रज्ञा केंद्र संचालित है। बाकि पंचायतों के प्रज्ञा केंद्र कागज पर ही चल रहा है। वहीं सरकार द्वारा ई पंचायत को प्रभावी बनाने के लिए सभी प्रज्ञा केंद्र को पंचायत मुख्यालय से जोड़ने का निर्देश दिया गया है। जिससे पंचायत की सरकारी काम के अलावा लोग यहां आधार, जाति, निवासी, आय आदि प्रमाण पत्र बना सके। आलम यह है कि एक भी पंचायत को प्रज्ञा केंद्र से जोड़ा नहीं गया है। जिससे लोगों की परेशानी दूर होता नजर नहीं आता है। अभी भी लोगों को जाति निवासी बनाने के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है। यहां के लोगों का कहना है कि कहने के लिए सिर्फ प्रज्ञा केंद्र काम के लिए नहीं है। सरैयाहाट में प्रज्ञा केंद्र का सिर्फ बैनर नजर आता है जो भवन के बाहर दीवार की शोभा बढ़ाने का काम कर रही है।

इस संबंध में बीडीओ गौतम कुमार ने भी बताया कि प्रखंड में मात्र तीन पंचायत का प्रज्ञा केंद्र प्रभावी है बाकि पंचायतों के प्रज्ञा केन्द्र तकनीकी गड़बड़ी एवं खराब नेटवर्क के कारण नहीं चल रहा है। इसकी देखरेख किसी एनजीओ के माध्यम से की जाती है।

chat bot
आपका साथी