सीएम खुद एसपीटी-सीएनटी एक्ट के खिलाफ : मुंडा

संसू, मसलिया : पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने बुधवार को मसलिया के मोहनपुर में भाजपा प्रत्याशी लुई

By Edited By: Publish:Wed, 17 Dec 2014 08:21 PM (IST) Updated:Wed, 17 Dec 2014 08:21 PM (IST)
सीएम खुद एसपीटी-सीएनटी एक्ट के खिलाफ : मुंडा

संसू, मसलिया : पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने बुधवार को मसलिया के मोहनपुर में भाजपा प्रत्याशी लुईस मरांडी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। कहा कि शिबू और हेमंत सोरेन झारखंड को राज्य का दर्जा दिलाने की क्रेडिट ले रहे हैं। जबकि अटल बिहार वाजपेयी की सरकार ने झारखंड, उतराखंड और छत्तीसगढ़ राज्य बनाए थे। हेमंत एसपीटी और सीएनटी एक्ट को समाप्त करने का अफवाह उड़ा राजनीतिक लाभ लेना चाहते हैं। हकीकत यह कि वह अपनी जमीन बचाने के लिए इस एक्ट को खत्म करना चाहते हैं। मुख्यमंत्री दुमका की जनता का विश्वास खो चुके हैं। हार के डर से बरहेट से भी चुनाव लड़ रहे हैं। झामुमो और कांग्रेस अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन दोनों मिले हुए हैं।

डॉ. लुईस ने कहा कि झामुमो एक परिवार की पार्टी बन कर रह गई है। वह राच्य का विकास नहीं केवल अपने परिवार का विकास करने में लगी है। मौके पर रमेश हांसदा, जवाहर मिश्र, सुभाष दास, नरेन्द्र प्रसाद साह, गिरिधारी पंडित, दिलीप मंडल, देबू मराडी, विजय मांझी, मधु दत्ता आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी