पेड़ से लटका मिला युवक का शव, तीन माह पहले प्रेम विवाह कर ससुराल में हुआ था शिफ्ट Dhanbad News

दामोदरपुर में पेड़ से लटका हुआ एक युवक का शव बरामद हुआ। तीन माह पूर्व उसने दामोदरपुर की लड़की से प्रेम विवाह किया था जिसके बाद वह ससुराल में ही रह रहा था।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Sat, 28 Dec 2019 12:04 PM (IST) Updated:Sat, 28 Dec 2019 12:09 PM (IST)
पेड़ से लटका मिला युवक का शव, तीन माह पहले प्रेम विवाह कर ससुराल में हुआ था शिफ्ट Dhanbad News
पेड़ से लटका मिला युवक का शव, तीन माह पहले प्रेम विवाह कर ससुराल में हुआ था शिफ्ट Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। धनबाद सदर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर स्थित लॉ कॉलेज के पास शनिवार की सुबह पेड़ से लटका हुआ एक युवक का शव बरामद हुआ है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अशोक राम के पुत्र कार्तिक राम के रूप में हुई है, जो गोल्फ ग्राउंड के निकट रहता था। बताया जाता है कि तीन माह पूर्व उसने दामोदरपुर की लड़की से प्रेम विवाह किया था, जिसके बाद वह ससुराल में ही शिफ्ट हुआ था।

स्थानीय लोगों ने शनिवार की सुबह लॉ कॉलेज के पास सुनसान इलाके में पेड़ से लटका युवक का शव देखा। देखते ही देखते घटना की सूचना आग की तरह इलाके में फैल गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा व पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, मृतक के भाई ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का आरोप लयागा है। साथ ही ससुराल वालों पर कार्यवाही की मांग की है। 

सदर थाना के एएसआई मार्कंडेय पांडे ने बताया कि युवक का शव पेड़ से लटके होने की सूचना मिली थी। मृत युवक की पहचान कर ली गई है। मृतक के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस पोस्टमार्टम के बाद उचित कार्रवाई करेगी। फिलहाल युवक के ससुराल वालों से पूछताछ की जा रही है।

chat bot
आपका साथी