महिला के पेट में 300 कीड़ों ने बना रखा था घर

महिला की आंत में घर दो स्थानों पर घर बना रखा था और इस कारण महिला की आंत ने काम करना बंद कर दिया था।

By Edited By: Publish:Sat, 21 Jul 2018 12:42 PM (IST) Updated:Sat, 21 Jul 2018 03:14 PM (IST)
महिला के पेट में 300 कीड़ों ने बना रखा था घर
महिला के पेट में 300 कीड़ों ने बना रखा था घर

धनबाद, जेएनएन : किसी इंसान के पेट में यदि एक-दो राउंडवर्म (कृमि कीड़ा) भी हो जाए तो उसकी  परेशानी बढ़ जाती है लेकिन धनबाद की एक महिला के पेट में लंबे समय से 300 से भी ज्यादा कृमि कीड़ों ने घर बना रखा था लेकिन वह इससे अनजान थी। तीन दिन पूर्व जब इन कीड़ों के कारण महिला को असहनीय पेट दर्द शुरू हुआ तो उसने डॉक्टर की शरण ली। इसके बाद शहर के प्रगति नर्सिग होम में महिला के पेट का ऑपरेशन कर तीन सौ से भी ज्यादा कीड़े निकाले गए। इन सभी ने महिला की आंत में घर दो स्थानों पर घर बना रखा था और इस कारण महिला की आंत ने काम करना बंद कर दिया था। महिला के पेट से इतनी संख्या में कीड़े देखकर चिकित्सक भी भौंचक रह गए।

यह है मामला

लोयाबाद न्यू ड्रिप मोहल्ले की रहनेवाली अंशु देवी (20 वर्ष) पिछले तीन दिन से असहनीय पेट दर्द से परेशान थी। यूं महिला को पहले भी पेट दर्द होता था पर तब वह दुकान से खरीदकर एक दो गोली खा लेती थी। इससे दर्द ठीक हो जाता था लेकिन इधर तीन दिनों से उसे काफी दर्द हो रहा था। जब दवा खाने से भी महिला को राहत नहीं मिली तब परिजन उसे लेकर प्रगति नर्सिग होम पहुंचे। वहां दवा शुरू होने के बाद महिला ने जब उल्टियां करनी शुरू की तो मुंह से कीड़े बाहर आने लगे। यह देख डॉक्टरों को संदेह हुआ। इसके बाद जांच कर उसका ऑपरेशन करने का निर्णय लिया गया। सर्जन डॉ. आरएल प्रसाद ने शुक्रवार को ऑपरेशन किया तो पेट से 300 से भी अधिक कीड़े निकले। ऑपरेशन के बाद महिला की स्थिति बेहतर है।

दूषित मिट्टी में उपजे फल-सब्जियों खाने से होता संक्रमण

महिला का ऑपरेशन करनेवाले डॉ. आरएल प्रसाद ने बताया कि दूषित मिट्टी में उपजे फल या सब्जी को सही तरीके से साफ नहीं कर खाने के कारण ऐसे कीड़े पेट में चले जाते हैं और वहां फिर वहां वे प्रजन्न करने लगते हैं। इसलिए ऐसी समस्याओं से बचने के लिए फल-सब्जियों को सही तरीके से धोकर खाना चाहिए। ज्यादातर मूली-गाजर जैसी सब्जियों को कच्ची हालत में खाने के कारण ये कीड़े पेट में जाने का खतरा रहता है।

एक फीट से ज्यादा लंबे होते ये कीड़े

मनुष्य के पेट में रहनेवाले राउंड वर्म एक फीट से भी ज्यादा लंबे होते हैं। इनकी औसत लंबाई करीब 14 इंच होती है। अंशु के पेट में भी एक फीट से ज्यादा लंबे सैकड़ों राउंड वॉर्म ने घर बना रखा था।

chat bot
आपका साथी