रक्षाबंधन पर भाई को दीर्घायु की आशीष देने आई बहन की इस कारण हुई मौत

रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने ससुराल से मायके आई तोपचांची की नवविवाहिता को सांप ने डंस लिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Aug 2018 10:29 AM (IST) Updated:Wed, 29 Aug 2018 10:29 AM (IST)
रक्षाबंधन पर भाई को दीर्घायु की आशीष देने आई बहन की इस कारण हुई मौत
रक्षाबंधन पर भाई को दीर्घायु की आशीष देने आई बहन की इस कारण हुई मौत

जागरण संवाददाता, धनबाद। रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने ससुराल से मायके आई तोपचांची की नवविवाहिता को सांप ने डंस लिया। उसे उपचार के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया पर उसकी जान नहीं बच सकी। महिला की इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

मृतका प्रियंका तिवारी की उम्र महज 20 साल थी। वह तोपचांची के सिंहदाहा निवासी मंगल पांडेय की पुत्री थी। इसी वर्ष 24 अप्रैल को उसकी शादी महुदा निवासी कार्तिक तिवारी से हुई थी। रक्षाबंधन पर अपने भाई को राखी बांधने के लिए वह 15 अगस्त को ससुराल से मायके आई थी। रक्षाबंधन पर दिन में भाई को राखी बांधने के बाद वह रात में अपनी दादी के साथ सोई थी। इसी दौरान एक करैत सांप उसके बिस्तर पर चढ़ गया और उसके गले के समीप डंस लिया। सर्पदंश से प्रियंका की नींद तत्काल खुल गई और उसने हाथ से सांप को पकड़कर दूर फेंक दिया। उसकी चीख सुनकर तब तक घरवाले भी जाग गए और उन्होंने भी कमरे में सांप को देखा। इसके बाद वहां से सांप भाग गया। आननफानन में परिजनों ने उसे उपचार के लिए तत्काल पीएमसीएच पहुंचाया जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों के अनुसार गर्दन के समीप सर्पदंश के कारण तेजी से जहर का प्रभाव पड़ गया और उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

chat bot
आपका साथी