Dhanbad Weather Forecast: फागुन में जेठ की दुपहरी, जानें भर सप्ताह कैसा रहेगा माैसम का हाल

Dhanbad Weather Forecast धनबाद और आसपास तापमान बढ़ने के कई कारण हैं। पाकिस्तान और जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में सक्रिय है। इससे बादलों की आवाजाही हो रही है। इसके साथ ही राजस्थान में भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन चुका है।

By MritunjayEdited By: Publish:Tue, 16 Mar 2021 07:58 AM (IST) Updated:Tue, 16 Mar 2021 03:10 PM (IST)
Dhanbad Weather Forecast: फागुन में जेठ की दुपहरी, जानें भर सप्ताह कैसा रहेगा माैसम का हाल
धनबाद में सुबह-सुबह ही तेज धूप निकल जा रही ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। Dhanbad Weather Forecast मंगलवार की सुबह अगर आप घर से बाहर निकल रहे हैं तो बेहतर होगा कि अपने साथ छाता जरूर रख लें। ऐसा इसलिए क्योंकि मंगलवार को धनबाद का तापमान फिर से 36 से 37 डिग्री के बीच पहुंचने वाला है। मौसम विभाग ने मंगलवार को धनबाद के बेहद गर्म रहने के संकेत दिए हैं। आसपास के जिलों की तुलना में धनबाद का तापमान मंगलवार को काफी बढ़ा रहेगा। इससे सुबह से ही उमस भरी गर्मी सताएगी। दिन चढ़ने के साथ गर्मी और बढ़ने की संभावना बनी रहेगी। शाम के तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी और अगले एक-दो दिन में दिन और रात के तापमान में तीन से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी का अनुमान है। इस पूरे हफ्ते मौसम का मिजाज ऐसा ही बने रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

धनबाद और आसपास तापमान बढ़ने के कई कारण हैं। पाकिस्तान और जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में सक्रिय है। इससे बादलों की आवाजाही हो रही है। इसके साथ ही राजस्थान में भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन चुका है। उस ओर से भी बादल आ रहे हैं। अरब सागर के गर्म बादलों के इस ओर आने और  उसमें पश्चिमी विक्षोभ के नमी वाले बादलों के मिले होने से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।

19 मार्च तक का संभावित तापमान

मंगलवार अधिकतम 36 न्यूनतम 17 बुधवार अधिकतम 36  न्यूनतम 17 गुरुवार अधिकतम  37 न्यूनतम 19 शुक्रवार अधिकतम 36 न्यूनतम 20
chat bot
आपका साथी