चुनाव आचार संहिता उल्लंघन में दो माकपा नेता गिरफ्तार, जमानत पर छूटे

संस, झरिया : वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में झरिया पुलिस न

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jan 2019 10:20 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jan 2019 10:20 PM (IST)
चुनाव आचार संहिता उल्लंघन में दो माकपा नेता गिरफ्तार, जमानत पर छूटे
चुनाव आचार संहिता उल्लंघन में दो माकपा नेता गिरफ्तार, जमानत पर छूटे

संस, झरिया : वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में झरिया पुलिस ने गुरुवार की देर रात माकपा के जिला सचिव सुरेश प्रसाद गुप्ता व माकपा झरिया लोकल कमेटी के सचिव शिवबालक पासवान को उनके आवास में छापेमारी कर गिरफ्तार किया। झरिया थाना में भीड़ से बचने के लिए पुलिस ने देर रात दोनों को धनबाद थाना ले गये। सुबह में दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में दोनों नेताओं को जमानत मिल गई।

बताते हैं कि वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में माकपा समर्थित उम्मीदवार नंदलाल पासवान के समर्थन में झरिया अंचल कार्यालय की बाहरी दीवार पर पोस्टर चिपकाया पाया गया था। तत्कालीन सीओ सागरी बराल ने झरिया थाना में आदर्श आचार उल्लंघन के तहत मामला दर्ज कराया था। झरिया पुलिस न्यायालय से वारंट लेकर दोनों को गिरफ्तार किया। सुरेश ने पुलिसिया कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया।

chat bot
आपका साथी