चुनाव खत्म होते ही आया ट्रांसफर-पोस्टिंग का माैसम... अलका बनीं धनबाद की डीईओ

धनबाद की निर्वतमान डीईओ डॉ. माधुरी कुमारी का स्थानांतरण देवघर डीईओ के पद पर कर दिया गया है। सरायकेला-खरसावां की डीईओ अलका जायसवाल धनबाद की नई डीईओ होंगी।

By mritunjayEdited By: Publish:Sat, 25 May 2019 09:56 AM (IST) Updated:Sat, 25 May 2019 09:56 AM (IST)
चुनाव खत्म होते ही आया ट्रांसफर-पोस्टिंग का माैसम... अलका बनीं धनबाद की डीईओ
चुनाव खत्म होते ही आया ट्रांसफर-पोस्टिंग का माैसम... अलका बनीं धनबाद की डीईओ

धनबाद, जेएनएन। लोकसभा चुनाव- 2019 के खत्म होते ही झारखंड में ट्रांसफर-पोस्टिंग का माैसम शुरू हो गया है। शिक्षा विभाग ने कई जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों को इधर से उधर किया है। आने वाले दिनों में ट्रांसफर-पोस्टिंग की गति और तेज होगी। चूंकि, लोकसभा चुनाव के बाद अब झारखंड में विधानसभा चुनाव की बारी आन पड़ी है। नवंबर-दिसंबर में चुनाव होना है। इससे पहले चुनावी दृष्टि से सभी विभागों में ट्रांसफर-पोस्टिंग किए जाएंगे।

धनबाद की निर्वतमान डीईओ डॉ. माधुरी कुमारी का स्थानांतरण देवघर डीईओ के पद पर कर दिया गया है। सरायकेला-खरसावां की डीईओ अलका जायसवाल धनबाद की नई डीईओ होंगी। इससे पहले अलका डीएसई के तौर पर सरायकेला-खरसावां और जमशेदपुर में भी अपनी सेवा दे चुकी हैं। फोन पर हुई बातचीत में नवनियुक्त डीईओ अलका जायसवाल ने बताया कि जल्द ही धनबाद आएंगी। शिक्षा विभाग के सभी कार्य उनकी प्राथमिकता में शामिल हैं और रहेंगे। चाहे वह छोटा ही काम क्यों न हो। सभी को साथ लेकर शिक्षा व्यवस्था का दुरुस्त करना है। इसमें सभी का सहयोग जरूरी है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी