महिला समूहों को लोन की ईएमआइ राशि में तीन महीने की मिले छूट

संवाद सहयोगी थापरनगर निरसा प्रखंड की निवर्तमान प्रखंड प्रमुख सरिता देवी ने मुख्यमंत्री हेमंत स

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 06:28 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 06:28 PM (IST)
महिला समूहों को लोन की ईएमआइ राशि में तीन महीने की मिले छूट
महिला समूहों को लोन की ईएमआइ राशि में तीन महीने की मिले छूट

संवाद सहयोगी, थापरनगर : निरसा प्रखंड की निवर्तमान प्रखंड प्रमुख सरिता देवी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता से माइक्रोफाइनांस कंपनियों से महिला समूह द्वारा लिए गए ऋण की ईएमआइ राशि तीन माह स्थगित रखने की मांग की है। सरिता देवी ने कहा है कि माइक्रो फाइनांस के माध्यम से ग्रामीण व शहरी इलाकों की विभिन्न कंपनियों से महिला समूहों द्वारा लोन लिया गया है। महिलाओं द्वारा ईएमआइ राशि का भुगतान प्रतिमाह सुचारू रूप से किया जा रहा था, लेकिन आंशिक लॉकडाउन लग जाने के कारण महिलाओं के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है। ऐसी स्थिति में महिलाएं लोन का किस्त चुकाने में असमर्थ हैं। वर्ष 2020 में लॉकडाउन के कारण आरबीआई की गाइडलाइन से महिलाओं को कुछ महीनों तक ईएमआइ देने से राहत मिली थी। वर्तमान समय में भी आंशिक लॉकडाउन लागू है, इसलिए फाइनांस कंपनियों को कम तीन माह ईएमआइ नहीं लेने का निर्देश देने की मांग की गई। फाइनांस कंपनियों से लोन लेने वाली ज्यादातर महिलाएं मजदूरी करती हैं। काम बंद होने के कारण उनके समक्ष घर परिवार चलाने का संकट आन खड़ा हुआ है। प्रधानमंत्री ने ऐसे परिवारों की स्थिति को देखते हुए उन्हें दो माह का राशन मुफ्त देने की घोषणा की है। राज्य सरकार को भी इस दिशा में पहल करनी चाहिए।

chat bot
आपका साथी