बरमसिया में किशोरी से छेड़खानी, दो पर केस

जासं धनबाद बरमसिया भूदा इलाके से ट्यूशन पढ़कर लौट रही एक किशोरी से सोमवार को लॉ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 10:50 PM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 05:15 AM (IST)
बरमसिया में किशोरी से छेड़खानी, दो पर केस
बरमसिया में किशोरी से छेड़खानी, दो पर केस

जासं, धनबाद : बरमसिया भूदा इलाके से ट्यूशन पढ़कर लौट रही एक किशोरी से सोमवार को लॉ कॉलेज के पास दो युवकों ने छेड़खानी की। पीड़िता विनोद नगर की रहनेवाली है। पीड़िता ने धनबाद थाने में संतोष मंडल समेत दो युवकों के खिलाफ लिखित शिकायत की है। वहीं पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को लिखित शिकायत में बताया है कि वह सोमवार की शाम ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी। इसी बीच लॉ कॉलेज के पास पहले से खड़े संतोष व एक अन्य युवक ने उसका हाथ पकड़ लिया और उससे जबरन मोबाइल नंबर मांगने लगा। वह किसी प्रकार हाथ छुड़ाकर वहां से भागी तो दोनों ने बाइक से उसका पीछा कर उसे घेरने लगे और जीवन बर्बाद कर देने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत पत्र के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है।

chat bot
आपका साथी