Dhanbad Lockdown Day 8: झारखंड-प. बंगाल की सीमा पूरी तरह सील, भूली में पुलिस ने भांजी लाठी

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए 21 दिन का लॉकडाउन 8 वें दिन में प्रवेश कर गया है। धनबाद जिले से लगती हुआ प. बंगाल की सीमा सील कर दी गई हैं।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 01 Apr 2020 10:13 AM (IST) Updated:Wed, 01 Apr 2020 01:50 PM (IST)
Dhanbad Lockdown Day 8: झारखंड-प. बंगाल की सीमा पूरी तरह सील, भूली में पुलिस ने भांजी लाठी
Dhanbad Lockdown Day 8: झारखंड-प. बंगाल की सीमा पूरी तरह सील, भूली में पुलिस ने भांजी लाठी

धनबाद, जेएनएन। अब तक झारखंड के लोग चैन और शांति से थे। खुशी इस बात की थी कि झारखंड तक कोरोना वायरस नहीं पहुंचा है। अब खुशी काफूर हो गई है। हर किसी के चेहरे पर खौफ है। क्योंकि झारखंड में भी कोरोना का वायरस पहुंच गया है। राजधानी रांची के हिंदीपीढ़ी में 31 मार्च को पहली कोरोना मरीज मिली। वह मलेशिया की रहने वाली है। तब्लीगी जमात से जुड़ी हुई हैं। इसके बाद झारखंड में कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए सख्ती बढ़ा दी गई है। लॉकडाउन का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस-प्रशासन रेस है। धनबाद से लगती हुई प. बंगाल आने-जाने वाले सभी सीमा सील कर दी गई हैं। दूसरी तरफ बुधवार सुबह धनबाद के भूली में पुलिस ने शारीरिक दूरी का अनुलापन कराने के लिए लाठी भांजी। 

 

 कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए 21 दिन का लॉकडाउन 8 वें दिन में प्रवेश कर गया है। 

chat bot
आपका साथी