अपने घर से शुरू करिए महिलाओं को इज्जत देना

महिला सशक्तीकरण की शुरुआत अपने घर से करिए। अपने घर में महिलाओं को इज्जत देंगे तभी समाज में भी सकारात्मक संदेश दे सकेंगे। यह कहना था बीसीसीएल के मुख्य सतर्कता पदाधिकारी कुमार अनिमेष का। वे कोयला नगर सामुदायिक भवन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Mar 2021 12:59 AM (IST) Updated:Tue, 09 Mar 2021 12:59 AM (IST)
अपने घर से शुरू करिए महिलाओं को इज्जत देना
अपने घर से शुरू करिए महिलाओं को इज्जत देना

जागरण संवाददाता, धनबाद : महिला सशक्तीकरण की शुरुआत अपने घर से करिए। अपने घर में महिलाओं को इज्जत देंगे, तभी समाज में भी सकारात्मक संदेश दे सकेंगे। यह कहना था बीसीसीएल के मुख्य सतर्कता पदाधिकारी कुमार अनिमेष का। वे कोयला नगर सामुदायिक भवन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह में कार्मिक निदेशक पीवीकेआरएम राव ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान बीसीसीएल की स्वास्थ्यकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इनमें डॉक्टर, नर्स, सफाईकर्मियों ने जो काम किया, उसी की वजह से महामारी को नियंत्रित किया जा सका। उनके इस योगदान के लिए हम आभारी हैं। कंपनी की तरक्की में भी महिलाएं अच्छा योगदान कर रही हैं।

झारखंड हाई कोर्ट की अधिवक्ता पूजा कुमारी ने कार्यक्रम में महिलाओं को उनके कानूनी अधिकार की जानकारी दी। रजिस्ट्रार श्वेता सिंह ने कहा कि खेल, कला, संस्कृति, शिक्षा का क्षेत्र हो या सेना में हर जगह आज महिलाएं पुरुषों के कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। केंद्रीय अस्पताल की डॉ. कृष्णा ने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी।

कार्यक्रम का उद्घाटन कार्मिक निदेशक पीवीकेआरएम राव की पत्नी पी कमला कुमारी, वित्त निदेशक समीरण दत्ता की पत्नी मिली दत्ता, निदेशक योजना एवं परियोजना चंचल गोस्वामी की पत्नी संगीता गोस्वामी ने किया। कार्मिक मुख्य प्रबंधक संजय अग्रवाल के संयोजन में महिलाओं के लिए प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन सहायक प्रबंधक प्रिया सिंह, किरण रानी नायक ने किया। कर्मचारी स्थापना वरीय प्रबंधक कुमारी कुमकुम ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के आयोजन में माधुरी सिंह, डॉ. स्मिता श्रीवास्तव, श्रद्धा प्रसाद, केया मुखर्जी, अर्चना कुमारी, मेघा अभिनव शामिल थीं।

chat bot
आपका साथी