इशांत के नाम 18वीं झारखंड राज्य जूनियर शतरंज का खिताब

धनबाद : अग्रसेन भवन दुर्गा मंदिर रोड हीरापुर में डॉ.सीके सिंह मेमोरियल 18वीं झारखंड राज्य जूनियर फि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 May 2018 09:48 PM (IST) Updated:Wed, 30 May 2018 09:48 PM (IST)
इशांत के नाम 18वीं झारखंड राज्य जूनियर शतरंज का खिताब
इशांत के नाम 18वीं झारखंड राज्य जूनियर शतरंज का खिताब

धनबाद : अग्रसेन भवन दुर्गा मंदिर रोड हीरापुर में डॉ.सीके सिंह मेमोरियल 18वीं झारखंड राज्य जूनियर फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता के समापन के साथ ही 13 दिवसीय शतरंज उत्सव सम्पन्न हुआ। इस प्रतियोगिता का खिताब धनबाद के इशात कुमार ने जीता। प्रतिभागियों के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। कई शीर्ष खिलाड़ी उलटफेर के शिकार बने। 11 वर्षीय इशात कुमार न सिर्फ इस टूर्नामेंट, बल्कि पूरे शतरंज उत्सव में अच्छा प्रदर्शन किया। इसका नतीजा है कि चार श्रेणियों अंडर-11, अंडर-15(सब जूनियर), अंडर-17 और अंडर-19(जूनियर) में झारखंड का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय स्तर पर करने के लिए चयनित हुए। बालिका वर्ग में रांची की सुचरिता चक्रवर्ती चैम्पियन बनी। सुचरिता भी तीन श्रेणियों अंडर-15(सब जूनियर), अंडर-17 और अंडर-19(जूनियर) के बालिका वर्ग में झारखंड का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय स्तर पर करेंगी। विशिष्ट अतिथि एके महतो प्रतिकुलपति कोयलाचल विवि, पी.महतो रजिस्ट्रार कोयलाचल विवि, प्रमोद पाठक विभागाध्यक्ष (प्रबंधन) आइआइटी आइएसएम, मुकेश कुमार पुलिस उपाधीक्षक धनबाद, मनोज सिंह अध्यक्ष धनबाद क्रिकेट संघ, बिजय झा पूर्व चेयरमैन बियाडा, राजेश रंजन सिंह सचिव रामधनी सिंह वेलफेयर ट्रस्ट ने 5 बालक एवं 5 बालिकाओं को नगद राशि सहित ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। मौके पर राज्य शतरंज संघ के सचिव नीरज कुमार मिश्रा, सीईओ प्रीतम सिंह, धनबाद जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष शशिनाथ तिवारी, सचिव अरविंद कुमार सिन्हा मौजूद थे। आर्बिटर की भूमिका फिडे आर्बिटर प्रभात रंजन कुमार एवं दीपक कुमार ने निभाई। बालक वर्ग में प्रथम पुरस्कार धनबाद के इशात कुमार, द्वितीय पश्चिमी सिंहभूम के शास्वत पॉल, तीसरा पश्चिमी सिंहभूम के सयम चक्रवर्ती, चौथा पूर्वी सिंहभूम के कुमार उत्कर्ष एवं पाचवा पुरस्कार पूर्वी सिंहभूम के संचित मुखर्जी को दिया गया। बालिका वर्ग में पहला पुरस्कार रांची की सुचरिता चक्रवर्ती, दूसरा धनबाद की हर्षवी मटालिया, तीसरा सरायकेला की कौशिका कुमारी, चौथा पूर्वी सिंहभूम की श्वेता कुमारी एवं पाचवा पुरस्कार पूर्वी सिंहभूम की अंकना कबिराज को मिला।

chat bot
आपका साथी