चार बच्चे की मां को लेकर उड़ गया साहिबगंज का लड़का, पुलिस ने पकड़ा तो निकला कातिल

Sahibganj Love Story झारखंड के साहिबगंज जिले के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र में चार बच्चों की मां और एक युवक की प्रेम कहानी सामने आई है। महिला अपने चार बच्चों को छोड़कर युवक के साथ फरार हो गई। इसके बाद महिला के पति ने पुलिस से गुहार लगाई।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 21 Feb 2022 09:58 AM (IST) Updated:Mon, 21 Feb 2022 09:30 PM (IST)
चार बच्चे की मां को लेकर उड़ गया साहिबगंज का लड़का, पुलिस ने पकड़ा तो निकला कातिल
महिला को लेकर भागा युवक ( प्रतीकात्मक फोटो)।

संवाद सहयोगी( साहिबगंज)। झारखंड के साहिबगंज जिले के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र में चार बच्चों की मां और एक युवक की प्रेम कहानी सामने आई है। महिला अपने चार बच्चों को छोड़कर युवक के साथ फरार हो गई। इसके बाद महिला के पति ने पुलिस से गुहार लगाई। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को पकड़ लिया है। इसके बाद पूछताछ और जांच में एक नई कहानी सामने आई है। युवक हत्या का भी आरोपी है। पुलिस को उसकी तलाश थी। अब युवक की अपराध गाथा जानकर महिला भौंचक है। 

पूछाताछ में प्रेमी निकला महिला का कातिल

जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के चानन गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी पत्नी को भगाकर ले जाने का मामला दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर महिला के साथ युवक को गिरफ्तार कर लिया है ।गिरफ्तार युवक का नाम कृष्णा मंडल है। पुलिस ने जब युवक को गिरफ्तार कर थाना लायी और पूछताछ किया तो वह चानन गांव निवासी मुन्ना मंडल की मां सीता मुन्नी देवी की हत्या का आरोपी भी निकला।

पुलिस ने भेजा जेल

थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि आरोपी का नाम कृष्णा मंडल है जो चानन गांव का रहने वाला है। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। मंडल के खिलाफ शिकायत करने वाले व्यक्ति ने कहा कि उसकी पत्नी जो 4 बच्चे की मां है उसको पहला फुसलाकर भगा लिया है। आवेदन के आलोक में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सहित महिला को भी बरामद कर लिया है। तत्काल महिला को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। वहीं आरोपी कृष्णा मंडल को हत्या व अन्य मामले में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। 

chat bot
आपका साथी