राज्यसभा सदस्य धीरज साहू का पीछा नहीं छोड़ेंगे सोंथालिया, निर्वाचन को अब सुप्रीम कोर्ट में चुनाैती Dhanbad News

राज्य सभा सदस्य धीरज साहू के निर्वाचन मामले में हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई। अदालत ने धीरज साहू को जारी किया नोटिस।

By MritunjayEdited By: Publish:Fri, 31 Jan 2020 07:41 PM (IST) Updated:Fri, 31 Jan 2020 07:41 PM (IST)
राज्यसभा सदस्य धीरज साहू का पीछा नहीं छोड़ेंगे सोंथालिया, निर्वाचन को अब सुप्रीम कोर्ट में चुनाैती Dhanbad News
राज्यसभा सदस्य धीरज साहू का पीछा नहीं छोड़ेंगे सोंथालिया, निर्वाचन को अब सुप्रीम कोर्ट में चुनाैती Dhanbad News

धनबाद / रांची, जेएनएन। भाजपा नेता और उद्योगपति प्रदीप सोंथालिया राज्यसभा चुनाव में अपनी हार को आसानी से नहीं मानने वाले हैं। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी धीरज साहू से हार के बाद लगातार कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। पहले हाई कोर्ट रांची में निर्वाचन को चुनाैती दी। हाई कोर्ट में बात नहीं बनी तो सोंथालिया सुप्रीम कोर्ट की शरण में पहुंचे हैं। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई के लिए 17 फरवरी की तारीख तय की गई है।

23 मार्च, 2018 को राज्यसभा चुनाव हुआ था। इसमें कांग्रेस के धीरज साहू ने आधे मतों के अंतर सोंथालिया को शिकस्त दी। इसके खिलाफ सोंथालिया हाई कोर्ट रांची गए। सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने 18 जनवरी 2020 को सोंथालिया की याचिका खारिज कर दी। इसके बाद सोंथालिया सु्प्रीम कोर्ट गए है। राज्य सभा सदस्य धीरज साहू के निर्वाचन मामले में हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई। अदालत ने धीरज साहू को जारी किया नोटिस। 17 फरवरी को मामले में होगी सुनवाई। प्रदीप सोंंथालिया ने हाई कोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में दी है चुनौती।

राज्यसभा चुनाव 23 मार्च, 2018 को हुआ था। उसी दिन सिल्ली के विधायक अमित महतो को कोर्ट ने सजा सुनाई थी। इस आधार पर महतो की विधानसभा की सदस्यता समाप्त हो गई। इसी को आधार बनाकर सोंथालिया ने धीरज साहू के निर्वाचन को चुनाैती दी थी। सोंथालिया धनबाद के जाने-माने व्यवसायी है। वे भाजपा से जुड़े हैं। 

chat bot
आपका साथी