रेलवे ने फिर दिया झटका, कतरासगढ़, फुलवारटांड़ और कुमारधुबी में नहीं रुकेगी वनांचल एक्सप्रेस

रांची से भागलपुर जानेवाली वनांचल एक्सप्रेस अब 35 मिनट पहले धनबाद आएगी। भागलपुर पहुंचने का समय भी 25 मिनट पहले होगा। वापसी में अपने पुराने समय पर खुलकर पांच मिनट पहले रांची पहुंचाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Nov 2020 07:02 AM (IST) Updated:Wed, 25 Nov 2020 07:02 AM (IST)
रेलवे ने फिर दिया झटका, कतरासगढ़, फुलवारटांड़ और कुमारधुबी में नहीं रुकेगी वनांचल एक्सप्रेस
रेलवे ने फिर दिया झटका, कतरासगढ़, फुलवारटांड़ और कुमारधुबी में नहीं रुकेगी वनांचल एक्सप्रेस

जेएनएन, धनबाद : रांची से भागलपुर जानेवाली वनांचल एक्सप्रेस अब 35 मिनट पहले धनबाद आएगी। भागलपुर पहुंचने का समय भी 25 मिनट पहले होगा। वापसी में अपने पुराने समय पर खुलकर पांच मिनट पहले रांची पहुंचाएगी। रेलवे ने एक दिसंबर से चलने वाली इस ट्रेन के टाइम टेबल में बदलाव के साथ ही कई स्टेशनों से इसके ठहराव भी हटा दिए हैं। वनांचल अब कतरासगढ़, फुलवारटांड़, कुमारधुबी समेत बंगाल के कई स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। इन स्टेशनोंपर नहीं होगा ठहराव

कतरासगढ़, फुलवारटांड़, कुमारधुबी, पांडवेश्वर, व सिउड़ी रांची से जानेवाली ट्रेन का कुमारधुबी में ठहराव, वापसी में नहीं रुकेगी

रांची से भागलपुर जानेवाली वनांचल एक्सप्रेस का ठहराव कुमारधुबी में दिया गया है। वापसी में इस ट्रेन का ठहराव हटा दिया गया है। आसनसोल से खुलकर ट्रेन सीधे धनबाद आएगी। ठहराव हटने से कुमारधुबी से रांची की एक ट्रेन छीन जाएगी। 03403 रांची-भागलपुर एक्सप्रेस पहले रांची - शाम 7.10

धनबाद - रात 11.53

कुमारधुबी - रात 12.35

भागलपुर - सुबह 9.25 अब रांची - शाम 7.20

धनबाद - रात 11.18

कुमारधुबी - रात 12.23

भागलपुर - सुबह 9.00 ---- अब तड़के 3.40 पर धनबाद आएगी हावड़ा-मुंबई मेल - हावड़ा से खुलने और मुंबई पहुंचने का बदलेगा समय, वापसी में भी नये टाइम टेबल से चलेगी जागरण संवाददाता, धनबाद : हावड़ा-मुंबई मेल का टाइम टेबल पूरी तरह बदल गया है। हावड़ा और मुंबई दोनों ओर की ट्रेनें अब नये टाइम टेबल के अनुसार चलेंगी। हावड़ा से एक घंटे 40 मिनट लेट खुलकर अब तड़के 3.40 पर धनबाद आएगी। मुंबई पहुंचने का समय भी बदल जाएगा। वापसी में भी मुंबई से लेट खुलेगी। धनबाद में 40 मिनट और हावड़ा 20 मिनट पहले पहुंचाएगी। इस ट्रेन का ठहराव पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में पहले की तरह ही है। महाराष्ट्र के कई स्टेशनों से ठहराव हटाया गया है। वापसी में प्रयागराज छिउकी में नहीं रुकेगी

हावड़ा-मुंबई मेल मुंबई जाने के दौरान प्रयागराज छिउकी में पांच मिनट रुकेगी। पर वापसी में इस ट्रेन का ठहराव नहीं होगा। रेलवे ने प्रयागराज छिउकी के बजाय इसका ठहराव कर्चना में दिया है। महाराष्ट्र के देवलाली और इगतपुरी से ठहराव हटा दिया गया है। 02321 हावड़ा-मुंबई मेल पहले हावड़ा - रात 9.55

धनबाद - रात 2.05

मुंबई - दिन 11.25 अब

हावड़ा - रात 11.35

धनबाद - तड़के 3.40

मुंबई - दोपहर 1.30 ---- 02322 मुंबई-हावड़ा मेल पहले मुंबई - रात 9.30

धनबाद - सुबह 6.45

हावड़ा - दोपहर 12.00 अब मुंबई - रात 10.15

धनबाद - सुबह 6.00

हावड़ा - दोपहर 11.40

chat bot
आपका साथी