एक बड़ा हादसा टला; बैंक मोड़ ओवरब्रिज का रेलिंग टूटकर गिरा, कई वाहन चालक बाल-बाल बचे Dhanbad News

बैंक मोड़ से जोड़ने वाले एकलौते ओवरब्रिज की हालत बिगड़ चुकी है। शुक्रवार को कबाड़ी पट्टी और रे टॉकीज के पास दोनों ओर से ओवरब्रिज का रेलिंग टूटकर नीचे गिर गया।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Sat, 08 Aug 2020 10:59 PM (IST) Updated:Sat, 08 Aug 2020 10:59 PM (IST)
एक बड़ा हादसा टला; बैंक मोड़ ओवरब्रिज का रेलिंग टूटकर गिरा, कई वाहन चालक बाल-बाल बचे Dhanbad News
एक बड़ा हादसा टला; बैंक मोड़ ओवरब्रिज का रेलिंग टूटकर गिरा, कई वाहन चालक बाल-बाल बचे Dhanbad News

वासेपुर/धनबाद, जेएनएन। शहर को बैंक मोड़ से जोड़ने वाले एकलौते ओवरब्रिज की हालत बिगड़ चुकी है। तकरीबन 50 साल पुराने ब्रिज के हिस्से अब टूटकर गिरने लगे हैं। शुक्रवार को कबाड़ी पट्टी और रे टॉकीज के पास दोनों ओर से ओवरब्रिज का रेलिंग टूटकर नीचे गिर गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे कई दोपहिया सवार हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। इससे लोगों में अफरातफरी मच गई।

बिगड़ चुकी है ओवरब्रिज की हालत : ओवर ब्रिज की हालत बिगड़ चुकी है। ब्रिज पर चारों तरफ से पेड़ पौधे उग आए हैं। इसी ब्रिज के ऊपर से मैथन जलापूर्ति योजना के पानी का पाइप लाइन भी गुजरा है। ऐसे में अगर अब भी इसका मरम्मत नहीं कराया गया तो किसी दिन कोई बड़े हादसा होगा।

एनएचएआई और पथ प्रमंडल में चल रही फेंका फेंकी : बैंक मोड़ ओवरब्रिज की मरम्मत को लेकर एनएचएआई और पथ प्रमंडल में फेंका फेंकी चल रही है। पथ प्रमंडल एनएचएआई को और एनएचएआई साज को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। मामले को लेकर बरटांड़ चैंबर के पूर्व अध्यक्ष व अभिभावक महासंघ के उपाध्यक्ष मधुरेन्द्र सिंह ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से शिकायत की है। स्थानीय स्तर पर जिला प्रशासन को भी अवगत कराया गया है। हालांकि नतीजा फिर भी शून्य ही है।

ब्रिज एनएचएआई के जिम्मे है। पिछली बार विभाग ने अपने फंड से मरम्मत करा दिया था। अब फंड भी मौजूद नहीं है। एनएचएआई के सुधीर कुमार ने कहा कि ब्रिज का रखरखाव साज (स्टेट हाईवे ऑथोरिटी ऑफ झारखंड) की जिम्मेदारी है। -अमरेंद्र साहा, कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल।

chat bot
आपका साथी