बदलाव यात्रा के जरिए रघुवर सरकार पर होगा हल्ला बोल

फोटो - बदलाव यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन - 20 हजार पार्टी समर्थक

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Aug 2019 08:16 PM (IST) Updated:Fri, 30 Aug 2019 08:16 PM (IST)
बदलाव यात्रा के जरिए रघुवर सरकार पर होगा हल्ला बोल
बदलाव यात्रा के जरिए रघुवर सरकार पर होगा हल्ला बोल

फोटो ::

- बदलाव यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन

- 20 हजार पार्टी समर्थकों और कार्यकर्ताओं के जुटने की उम्मीद

जागरण संवाददाता, धनबाद : चार सितंबर को जिला परिषद मैदान में होने वाली झामुमो की बदलाव यात्रा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। तैयारियों और कार्यक्रमों की समीक्षा को लेकर शुक्रवार को धनबाद परिसदन में बैठक आयोजित की गई। इसमें भाजपा सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार पर चर्चा की गई। इन चर्चाओं के बीच गिरिडीह के बगोदर में उद्घाटन के 13 घंटे के अंदर टूटी नहर प्रमुख रहा।

बैठक में पूर्व मंत्री मथुरा प्रसाद महतो ने रघुवर हटाओ, झारखंड बचाओ का नारा बुलंद किया। जिलाध्यक्ष रमेश टुडू और सचिव पवन महतो ने सभी मोर्चा, प्रखंड और पंचायत स्तरीय नेताओं से अपील की गई कि वे ज्यादा से ज्यादा लोगों को यात्रा में शामिल करें। व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमितेश सहाय ने कहा कि वर्तमान सरकार सिर्फ घोटालेबाजों की सरकार है। हर तरफ लूट-खसोट मचा है। मोमेंटम झारखंड के नाम पर हाथी उड़ाया जा रहा है। ऐसे में झामुमो की बदलाव यात्रा सार्थक होगी। इस बैठक में दुर्योधन चौधरी, युद्धेश्वर सिंह, लक्ष्मी मुर्मू, रति लाल टुडू, अरुनव सरकार, हेमंत कुमार सोरेन, डीएन सिंह, अंजय हासदा, अमित महतो, निर्मला देवी, मंटू चौहान, सुदीप दत्ता, समीर रवानी समेत अन्य उपस्थित थे।

पोस्टरों से पटा शहर : बदलाव यात्रा को लेकर झामुमो ने पूरे शहर में बड़े-बड़े होर्डिग्स और पोस्टर लगाए हैं। इधर पार्क मार्केट चौक पर लगे होर्डिग को हटा दिया गया। इसे लेकर झामुमो के कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है।

chat bot
आपका साथी