तब्लीगी जमात में शामिल धनबाद के छह लोगों को SSP ने किया तलब, वासेपुर में भी है एक सेंटर

धनबाद में तब्लीगी मरकज जमात से जुड़े छ लोगों को प्रशासन ने खोज निकाला है। शेष की खोज जारी है। चिन्हित किए गए अधिकांश लोग वासेपुर के आसपास के रहने वाले हैं।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Wed, 01 Apr 2020 04:19 PM (IST) Updated:Wed, 01 Apr 2020 10:49 PM (IST)
तब्लीगी जमात में शामिल धनबाद के छह लोगों को SSP ने किया तलब, वासेपुर में भी है एक सेंटर
तब्लीगी जमात में शामिल धनबाद के छह लोगों को SSP ने किया तलब, वासेपुर में भी है एक सेंटर

धनबाद, जेएनएन। धनबाद में तब्लीगी मरकज जमात से जुड़े छ: लोगों को प्रशासन ने खोज निकाला है। शेष लोगों की खोज जारी है। चिह्नित किए गए अधिकांश लोग वासेपुर के आसपास के रहने वाले हैं। इन सभी को एसएससी किशोर कौशल ने तलब किया है। साथ ही इन लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण की जांच कराई जाएगी। एसएसपी के निर्देश के बाद तब्लीगी मरकज जमात के कार्यक्रम में गए लोग जांच कराएंगे। शाम में सभी की जांच करने की संभावना है। बताया जाता है कि तब्लीगी मरकज जमात का वासेपुर में भी एक सेंटर है।

धनबाद में एक सौ से अधिक है सदस्य : वासेपुर के सूत्रों ने बताया कि धनबाद में तब्लीगी मरकज जमात से जुड़े कई लोग हैं। इसमें वासेपुर सहित झरिया, कतरास आदि जगहों के सदस्य हैं। इनकी संख्या 100 के ऊपर है। बताया जाता कि एक धार्मिक आयोजन है जो हर साल दिल्ली सहित अन्य जगहों पर होता है।

दिल्ली के कार्यक्रम में धनबाद के 9 लोग थे मौजूद : बताया जाता है कि पिछले दिनों दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी मरकज जमात में धनबाद के नौ लोग मौजूद थे। इन सभी लोगों की लिस्ट मंगलवार की शाम सरकार ने जारी की थी। झारखंड के विभिन्न जिलों से लगभग 36 लोग इसमें शरीक हुए थे। सरकार के निर्देश के बाद सभी जिलों में उनकी खोजबीन शुरू कर दी गई। अब ऐसे लोगों को चिन्हित करके इनका कोरोना टेस्ट कराना है।

chat bot
आपका साथी