सिंदरी में उतरेगा राज्यपाल-मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर

धनबाद : शुक्रवार को बलियापुर में शिलान्यास समारोह में राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री रघुवर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 May 2018 08:41 AM (IST) Updated:Fri, 25 May 2018 08:41 AM (IST)
सिंदरी में उतरेगा राज्यपाल-मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर
सिंदरी में उतरेगा राज्यपाल-मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर

धनबाद : शुक्रवार को बलियापुर में शिलान्यास समारोह में राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत बड़ी संख्या में मंत्री और अधिकारी भाग लेंगे। लेकिन, राज्यपाल और मुख्यमंत्री समेत तमाम वीवीआइपी का हेलीकॉप्टर बलियापुर हवाई पंट्टी पर नहीं उतरेगा। यहां सिर्फ प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर ही लैंड करेगा। इसके मद्देनजर दूसरे लोगों का हेलीकॉप्टर सिंदरी में बनाए गए हेलीपैड पर उतरेगा। वह भी प्रधानमंत्री के आगमन से दो घंटे पूर्व। सुरक्षा कारणों से एयर ट्रैफिक कंट्रोल प्रधानमंत्री के विमान या हेलीकॉप्टर के उड़ान के समय किसी अन्य को उड़ने का सिग्नल नहीं देता है। ऐसे में राज्यपाल और मुख्यमंत्री करीब डेढ़ बजे ही सिंदरी पहुंच जाएंगे। शिलान्यास समारोह के बाद दोनों प्रधानमंत्री के साथ उनके हेलीकॉप्टर में सवार होकर रांची जाएंगे।

chat bot
आपका साथी