कोरोना योद्धाओं की छंटनी पर रोक को मजदूर यूनियन ने लिखा पत्र, रेमकी को ब्लैकलिस्टेड करने की मांग हुई तेज Dhanbad News

निगम के सफाई कर्मियों की छंटनी रोकने व रेमकी को ब्लैकलिस्टेड करने की मांग को लेकर भारतीय कर्मचारी मजदूर यूनियन ने डीसी को पत्र लिखा है।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Sun, 28 Jun 2020 07:00 PM (IST) Updated:Sun, 28 Jun 2020 07:04 PM (IST)
कोरोना योद्धाओं की छंटनी पर रोक को मजदूर यूनियन ने लिखा पत्र, रेमकी को ब्लैकलिस्टेड करने की मांग हुई तेज Dhanbad News
कोरोना योद्धाओं की छंटनी पर रोक को मजदूर यूनियन ने लिखा पत्र, रेमकी को ब्लैकलिस्टेड करने की मांग हुई तेज Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। भारतीय कर्मचारी मजदूर यूनियन ने नगर निगम के सफाई कर्मियों के पक्ष में आ गया है। मजदूर यूनियन ने कहा कि निगम की ओर से हमेशा ही कर्मचारी ठगे गए हैं। कोरोना संकट में इन्होंने कोरोना योद्धा के तौर पर काम किया, लेकिन इनको नौकरी से निकाल दिया गया। भारतीय कर्मचारी मजदूर यूनियन ने रविवार को उपायुक्त अमित कुमार से निगम के सफाई कर्मियों की छंटनी पर रोक लगाने की मांग की। इसके साथ ही रेमकी कंपनी को ब्लैकलिस्टेड करने के लिए भी आवाज भी मुखर की है।

यूनियन के प्रदेश महासचिव अंजनी कुमार सिंह ने सफाई कर्मचारियों की समस्या से डीसी को रूबरू कराते हुए एक मांग पत्र सौंपा है। उसमें कहा गया है कि कोरोना काल में निगम के सफाई कर्मियों ने अपने काम को बखूबी निभाया है। सरकार और जनता ने उन्हें कोरोना योद्धा बताया है। ऐसे में उनकी छंटनी किया जाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि निगम की ओर से हमेशा ही कर्मचारी ठगे गए हैं।

अंजनी ने कहा कि यूनियन ने कर्मचारियों को फरवरी से बकाये वेतन का भुगतान करने, उनकी छंटनी रोकने, रेमकी को ब्लैक लिस्टेड करने के साथ सफाई कर्मियों को विभिन्न अंचल में कैंप लगाकर कोरोना जांच कराने की मांग की है। मांग पर ध्यान नहीं देने पर शारीरिक दूरी बनाते हुए पांचों अंचल के कर्मचारी निगम मुख्यालय का घेराव करने को बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी।

गौरतलब है कि धनबाद नगर निगम ने लॉकडाउन से पहले करीब 147 सफाई कर्मियों को हटा दिया था। इनको वापस काम में रखने को लेकर निगम में समय-समय पर मांग उठती रही है। यूनियन के प्रदेश महासचिव ने कहा कि नौकरी से निकाले जाने से इन निगम कर्मियों के सामने आर्थित संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। ये दाने-दाने को मोहताज हो गए हैं।

chat bot
आपका साथी