Kasauti Zindagi Ki से पहचान बनाने वाली आस्था ने बताई अपनी कहानी, बच्चों की प्रतिभा निखारने में माता-पिता से सहयोग करने को कहा

आस्था ने कहा कि लोगों के दिमाग मे यह रहता हैं कि हम आगे नही बढ़ सकते हैं। लेकिन यह मिथ्या है। अगर हौसला है तो आप किसी से पीछे नही रहेंगे। अपने बारे में कहा कि मेरी माता ने मुझे अभिनय के क्षेत्र में जाने से पहले रोका था।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 18 Nov 2020 04:23 PM (IST) Updated:Wed, 18 Nov 2020 04:23 PM (IST)
Kasauti Zindagi Ki से पहचान बनाने वाली आस्था ने बताई अपनी कहानी, बच्चों की प्रतिभा निखारने में माता-पिता से सहयोग करने को कहा
मां और बहन के साथ 'कसौटी जिंदगी की' सीरियल में काम करने वाली कलाकार आस्था अभय।

झरिया, जेएनएन। मशहूर टीवी सीरियल ' कसौटी जिंदगी की' में अभिनय करने वाली आस्था इन दिनों धनबाद में हैं। वह मंगलवार की शाम झरिया पहुंची। मारवाड़ी युवा मंच झरिया की और से अग्रसेन भवन में आयोजित  दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुई। समारोह का मुख्य आकर्षण रही आस्था  ने एक छोटे से शहर सिंदरी में जन्म के बाद  टीवी की दुनिया और मॉडलिंग के सफर तक के संघर्ष के बारे में  लोगों को बताया। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को निखारने में माता-पिता को सहयोग करना चाहिए। 

मॉडलिंग जगत की बारीकियों से अवगत कराया

समारोह  का उद्घाटन  मारवाड़ी सम्मेलन झरिया के  अध्यक्ष  डॉक्टर ओपी अग्रवाल में  दीप प्रज्वलित कर  किया। गीत-संगीत  से  घंटों  अग्रसेन भवन गूंजता रहा। मंच की ओर से  आस्था को  मोमेंटो देकर  सम्मानित किया गया । इसके पूर्व अग्रसेन भवन में आयोजित Opportunities and Challenges in Acting World and Glamor विषय पर युवाओं को  माॅडलिंग जगत की बारीकियों से अवगत कराया। कहा कि बच्चों की प्रतिभा को निखारने में माता-पिता उनका पूरा सपोर्ट करें। सपोर्ट से ही वे आगे बढ़ेंगे। अपना मुकाम हासिल करेंगे।

पिता के देहांत के बाद मां का मिला साथ

आस्था ने कहा कि लोगों के दिमाग मे यह रहता हैं कि हम आगे नही बढ़ सकते हैं। लेकिन यह मिथ्या है। अगर हौसला है तो आप किसी से पीछे नही रहेंगे। अपने बारे में कहा कि मेरी  माता ने मुझे अभिनय व मॉडलिंग के क्षेत्र में जाने से रोका था। लेकिन पिता ने हमेशा साथ दिया। पिता के देहांत के बाद मां का पूरा सपोर्ट मिला और मैं आगे बढ़ती चली गई। मौके पर आस्था के साथ उनकी मां उषा सिंह व बड़ी बहन तृषा अभय के अलावा  मंच के  राजीव सांवतिया,  मनीष शर्मा,  विनोद अग्रवाल,  गणेश अग्रवाल, दिनेश शर्मा,  नेहा अग्रवाल, निशा शर्मा, अमित अग्रवाल,  हरीश कजरिया,  पंकज मोदी,  अमित जालान,  सीमा अग्रवाल,  आशीष अग्रवाल,  अनूप अग्रवाल,  दीपक अग्रवाल,  निखिल खंडेलवाल आदि थे।

सिन्दरी में आस्था का हुआ जन्म, पिता थे चिकित्सक

मशहूर टीवी सीरियल  कलाकार आस्था अभय ने बताया कि झरिया व धनबाद से उनका काफी जुड़ाव है। कहा कि  पिता डॉ. अभय कुमार सिंह चिकित्सक थे। सिंदरी एफसीआई अस्पताल में मेरा जन्म हुआ। माउंट कार्मेल डिगवाडीह में छह तक की पढ़ाई की। पिता के देहांत के बाद रांची चली गई। काफी संघर्ष के बाद कई टीवी सीरियल में काम किया। मशहूर सीरियल कसौटी जिंदगी की में मुख्य कलाकार अनुराग बासु की छोटी बहन ताबूल बासु का किरदार निभाया। श्रीमद्भागवत में मां सरस्वती का रोल किया। अभी कई सीरियल में काम कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी