मूलवासियों का अधिकार छीन रही सरकार

बलियापुर : झारखंड में रघुवर दास आदिवासियों, मूलवासियों के अधिकार को छीनने का काम कर रही है। मनमाने ढ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Feb 2018 06:54 PM (IST) Updated:Wed, 28 Feb 2018 08:23 PM (IST)
मूलवासियों का अधिकार छीन रही सरकार
मूलवासियों का अधिकार छीन रही सरकार

बलियापुर : झारखंड में रघुवर दास आदिवासियों, मूलवासियों के अधिकार को छीनने का काम कर रही है। मनमाने ढंग से स्थानीय नीति लागू कर बाहरी लोगों को नौकरी दी जा रही है। उक्त बातें सिल्ली के झामुमो विधायक अमित महतो ने रविवार की रात कुसमाटांड़ मोड़ के पास आयोजित झामुमो सभा में कही। विधायक ने कहा कि झारखंड में जब तक भाजपा की सत्ता रहेगी, झारखंडियों को हक नहीं मिलनेवाला। लोगों से एकजुट होकर आनेवाले चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने का आह्वान किया। सभा की अध्यक्षता ईश्वर मरांडी व संचालन निर्मल रजवार ने किया। मौके पर अजय कुमार महतो, विकास दास, समीर आदि थे।

chat bot
आपका साथी