चंदन कुमार बने एडीएम (विधि-व्यवस्था), वर्षों बाद हुई आइएएस अधिकारी की पोस्टिंग Dhanbad News

धनबाद में एडीएम पद पर वर्षों बाद आइएएस अधिकारी की पोस्टिंग हुई है। आमताैर पर एडीएम पद पर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की ही पोस्टिंग होती है।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 12 Sep 2020 08:07 AM (IST) Updated:Sat, 12 Sep 2020 08:07 AM (IST)
चंदन कुमार बने एडीएम (विधि-व्यवस्था), वर्षों बाद हुई आइएएस अधिकारी की पोस्टिंग Dhanbad News
चंदन कुमार बने एडीएम (विधि-व्यवस्था), वर्षों बाद हुई आइएएस अधिकारी की पोस्टिंग Dhanbad News

धनबाद/ रांची, जेएनएन। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी चंदन कुमार को धनबाद का नया एडीएम (विधि-व्यवस्था) बनाया गया है। वे कार्मिक विभाग में पदस्थापन की प्रतिक्षा में थे। इससे पहले चंदन कुमार धालभूम में एसडीओ थे। धनबाद में एडीएम पद पर वर्षों बाद आइएएस अधिकारी की पोस्टिंग हुई है। आमताैर पर एडीएम पद पर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की ही पोस्टिंग होती है। 

शुक्रवार को पदस्थापन के लिए इंतजार कर रहे सात आइएएस अधिकारियों के साथ कुल आठ अधिकारियों का तबादला आदेश जारी कर दिया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार रांची में एसडीओ रह चुके लोकेश मिश्रा को रांची का अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) बनाया गया है जबकि धनबाद में यही जिम्मेदारी चुंदन कुमार को दी गई है। आदित्यपुर नगर निगम के नगर आयुक्त का भी तबादला कर दिया गया है। अधिकारियों का पदस्थापना इस प्रकार किया गया है :  शशिधर मंडल - विशेष सचिव, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग  बशारत कयूम - महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग में संयुक्त सचिव चंदन कुमार - एडीएम विधि व्यवस्था, धनबाद  कर्ण सत्यार्थी - निदेशक, भू-अर्जन, भू-अभिलेख एवं परिमाप  मेघा भारद्वाज - संयुक्त सचिव, योजना सह वित्त विभाग विशाल सागर - संयुक्त सचिव, कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग लोकेश मिश्र - एडीएम, विधि-व्यवस्था, रांची  हिमांशु मोहन - उप निदेशक, श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान, रांची 

chat bot
आपका साथी