धनबाद में कौन छे, जय जलाराम छे

धनबाद : श्री जलाराम भक्ति मंडल ट्रस्ट शास्त्री नगर में बुधवार को श्री जलाराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 08:27 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 08:27 PM (IST)
धनबाद में कौन छे, जय जलाराम छे
धनबाद में कौन छे, जय जलाराम छे

धनबाद : श्री जलाराम भक्ति मंडल ट्रस्ट शास्त्री नगर में बुधवार को श्री जलाराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शास्त्री नगर स्थित जलाराम मंदिर में मुख्य यजमान शांताबेन ठक्कर, भरत ठक्कर, कृष्णा ठक्कर एवं उदय ठक्कर ने पूजा एवं आरती की। शास्त्री नगर से करबला रोड, बैंक मोड़ होते हुए श्री कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज भवन तक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में जलाराम महिला मंडल की महिलाओं ने लक्ष्मी ठक्कर के नेतृत्व में श्री राम जय राम जय जलाराम, वीरपुर में कौन छे, जय जलाराम छे, धनबाद में कौन छे, जय जलाराम छे के जयकारे से पूरा इलाका गूंज उठा। इस अवसर पर गरबा भी किया गया। कच्छ गुर्जर भवन में लक्ष्मी ठक्कर, सोना रावल, स्वाति ठक्कर ने जलाराम बापा के एक से बढ़कर एक लोकप्रिय भजन प्रस्तुत किए। सोना रावल ने जला बापा नू नाम, जला बापा नू नाम, भजी लियो ने भावे थी बापा नू नाम। सोरठ देशमा नानेरु गाम छे, वीरपुर जेनू नाम छे। वीरपुर ना जोगी जलाराम, संतों ना संत जलाराम, भजन से माहौल भक्तिमय हो गया। दोपहर में महाप्रसाद का वितरण किया गया। सासद पशुपतिनाथ सिंह, समाजसेवी शैलेन वोरा ने भी जलाराम बापा के दर्शन किए एवं महाप्रसाद ग्रहण किया। संध्या जलाराम मंदिर में महिला मंडल ने सामूहिक महाआरती की। इस अवसर पर जलाराम भक्ति मंडल ट्रस्ट के अध्यक्ष नितिन भट, सचिव कमलेश त्रिवेदी, जयेश रावल, विकास ठक्कर, दीपेश धनानी, जयंतीलाल कोठारी, शैलेश पंड्या, नितिन मेहता, पोनी ठक्कर, लक्ष्मीबेन ठक्कर, हिना सोलंकी, हंसा धनानी, परेश चौहान, भावेश ठक्कर, किशोर परमार, पीयूष वेगड़, दीपेश याज्ञनिक, योगेश जोशी, वरुण सामरानी, केतन दोशी, राजेश सोलंकी, हरीश यादव, जयेश याज्ञनिक, परेश ठक्कर, किरीट चौहान उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी