BBMKU : इसरो वैज्ञानिक हो सकते दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि, HRD मंत्री को भी आमंत्रित करने पर विचार Dhanbad News

बीबीएमकेयू के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर इसरो के वैज्ञानिक को आमंत्रित करने पर विचार चल रहा है। इसके अलावा केंद्रीय एचआरडी मंत्री को भी आमंत्रित किया जा सकता है।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Tue, 11 Feb 2020 09:33 PM (IST) Updated:Tue, 11 Feb 2020 09:33 PM (IST)
BBMKU : इसरो वैज्ञानिक हो सकते दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि, HRD मंत्री को भी आमंत्रित करने पर विचार Dhanbad News
BBMKU : इसरो वैज्ञानिक हो सकते दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि, HRD मंत्री को भी आमंत्रित करने पर विचार Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बीबीएमकेयू के दीक्षांत समारोह में नहीं आ रहे हैं। ऐसे में विश्वविद्यालय प्रबंधन नए मुख्य अतिथि पर विचार कर रही है। होली के ठीक बाद होने वाले दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर इसरो के बड़े वैज्ञानिक को आमंत्रित करने पर विचार चल रहा है। इसके अलावा केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री को भी आमंत्रित किया जा सकता है। मामले को लेकर कुलपति अंजनी श्रीवास्तव ने बताया कि जल्द ही आयोजन समिति की बैठक आयोजित कर मामले पर निर्णय लिया जाएगा।

गौरतलब है कि बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) का पहला दीक्षांत समारोह मार्च में प्रस्तावित है। इसको लेकर बहुत पहले से तैयारी हो रही है। विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आने की चर्चा थी, लेकिन अब राष्ट्रपति के नहीं आने पर विश्वविद्यालय प्रशासन इसरो प्रमुख या किसी बड़े वैज्ञानिक को आमंत्रित करने पर विचार कर रहा है। साथ ही केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को भी आमंत्रित किया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी