धनबाद के लोगों की इम्यूनिटी मजबूत

धनबाद धनबाद के लोगों की इम्यूनिटी (शारीरिक प्रतिरोधी क्षमता) काफी मजबूत है। इसका खुलासा इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आइसीएमआर) की धनबाद में जांच (सिरो सर्वे) में हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Jul 2020 04:12 AM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 06:18 AM (IST)
धनबाद के लोगों की इम्यूनिटी मजबूत
धनबाद के लोगों की इम्यूनिटी मजबूत

धनबाद : धनबाद के लोगों की इम्यूनिटी (शारीरिक प्रतिरोधी क्षमता) काफी मजबूत है। इसका खुलासा इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आइसीएमआर) की धनबाद में जांच (सिरो सर्वे) में हुआ है। काउंसिल ने इस बाबत जिला स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना दी है। पिछले दिनों ओडिशा आइसीएमआर की चार सदस्यीय टीम धनबाद आई थी। इसमें 501 लोगों के रक्त के नमूने लेकर सीरम इम्यूनिटी जांच की गई थी। इसमें 500 लोगों की इम्यूनिटी मजबूत व एक व्यक्ति की इम्यूनिटी कमजोर पाई गई है। इम्यूनिटी कमजोर होने के पीछे, बीपी, सदर, थाइराइड, कैंसर सहित कई अन्य गंभीर बीमारी, अल्कोहॉलिक आदि हो सकते हैं।

मजबूत इम्नूनिटी वाले से कोरोना का ज्यादा खतरा नहीं

आइसीएमआर ने पिछले दिनों राज्य के कई जिलों में जाकर इसकी जांच की थी। इसके पीछे उद्देश्य यह है कि जहां कोविड के मरीज मिल रहे हैं, वहां आसपास के लोगों की इम्यूनिटी कैसी है, इसकी जांच करना था। यदि इम्यूनिटी मजबूत हो, तो कोरोना ज्यादा असर नहीं सकता है। वहीं कमजोर इम्यूनिटी वाले इलाके में विशेष स्वास्थ्य जांच आदि कार्यक्रम किए जाते हैं। वर्जन

आइसीएमआर ने सिरो सर्वे की रिपोर्ट दी है। 501 लोगों की जांच की गई थी। इसमें 240 कोरोना से संपर्क आने वाले लोग, 240 अस्पताल के डॉक्टर-कर्मी सहित अन्य लोग शामिल थे। सभी की इम्यूनिटी बेहतर पाई गई है।

डॉ. गोपास दास, सीएस, धनबाद।

chat bot
आपका साथी