Giridih Blast Case: मृतकों के स्वजनों से मिल बाबूलाल मरांडी ने बंधाया ढांढस, मुख्यमंत्री से की उच्चस्तरीय जांच की मांग

गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के खिड़किया मोड़ के पास शनिवार की रात बुधन राय के घर में जोरदार धमाके के साथ विस्फोट हुआ। घर पूरी तरह ध्वस्त हो गया। इस विस्फोट में चार लोगों की माैत हो गई। रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने दाैरा किया।

By MritunjayEdited By: Publish:Sun, 28 Mar 2021 12:55 PM (IST) Updated:Sun, 28 Mar 2021 12:55 PM (IST)
Giridih Blast Case: मृतकों के स्वजनों से मिल बाबूलाल मरांडी ने बंधाया ढांढस, मुख्यमंत्री से की उच्चस्तरीय जांच की मांग
विस्फोट की घटना की जानकारी लेते पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी।

गिरिडीह, जेएनएन। झारखंड विधानसभा में भाजपा विधायक दल के नेता पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने रविवार को गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के खिड़किया मोड़ का दाैरा किया। शनिवार की रात खिड़किया मोड़ पर बुधन राय के घर में जोरदार विस्फोट हुआ जिसमें 4 लोगों की माैत हो गई थी। मरांडी ने बुधन राय से मिलकर ढांढस बंधाया। साथ ही घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग मुख्यमंत्री से की। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला गैस सिलेंडर विस्फोट का नहीं लगता है। 

गिरीडीह ज़िले की यह विस्फोट की घटना पहली नज़र में गैस सेलेंडर विस्फोट का मामला नहीं लगता है।

मैं ने आज शुबह घटनास्थल का दौरा कर पीड़ित परिवार से जानकारी ली है।

मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी से आग्रह है कि विशेषज्ञों की टीम भेजकर विस्फोट के वजह की जाँच करायें। pic.twitter.com/dCdsKY98OU

— Babulal Marandi (@yourBabulal) March 28, 2021

गिरिडीह जिला मुख्यालय से 65 किलोमीटर दूर तीसरी थाना क्षेत्र के खेड़ा किया मोड में शनिवार रात करीब 9 बजे भीषण विस्फोट के बाद एक मकान पूरी तरह ध्वस्त हुई है। इस हादसे में सास, पतोह और दो बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। विस्फोट इतना भीषण था कि आसपास का इलाका थर्रा उठा।

chat bot
आपका साथी