छिछोरे के सेट पर सुशांत सिंह राजपूत संग काटे थे केक, अभिनेता को याद कर भावुक हुए श्रद्धा के निजी सचिव

फिल्म अभिनेत्री श्रद्धा का निजी सचिव राजू गिरिडीह में फंसा है। वह छिछोरे फिल्म की शूटिंग के दौरान सुशांत से मिला था। सुशांत बड़े अपनत्व से मिलते और कंधे पर हाथ रखकर बात करते थे।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Sun, 21 Jun 2020 07:27 PM (IST) Updated:Sun, 21 Jun 2020 08:27 PM (IST)
छिछोरे के सेट पर सुशांत सिंह राजपूत संग काटे थे केक, अभिनेता को याद कर भावुक हुए श्रद्धा के निजी सचिव
छिछोरे के सेट पर सुशांत सिंह राजपूत संग काटे थे केक, अभिनेता को याद कर भावुक हुए श्रद्धा के निजी सचिव

धनबाद, जेएनएन। आशिकी टू, छिछोरे, हैदर, बागी जैसी फिल्मों से बॉलीवुट में धूम मचाने वाली अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपना जन्मदिन गिरिडीह के युवक राजू पासवान के साथ मनाती हैं। फिल्म के सेट पर जन्मदिन मनाने का जब भी मौका मिलता है तो श्रद्धा दो केक मंगाती हैं। एक अपना व दूसरा राजू के लिए। दरअसल, राजू श्रद्धा कपूर का निजी सचिव है। ये संयोग है कि दोनों का जन्मदिन तीन मार्च को है।

राजू बताते हैं कि श्रद्धा ऐसी स्टार है जो अपने कर्मचारियों को पूरा सम्मान देती है। जन्मदिन पर वे हमारे साथ केक काटती हैं। इंडस्ट्री के लोग भी इसके लिए श्रद्धा की सराहना करते हैं। गिरिडीह जिले के सरिया प्रखंड के केशवारी गांव का रहनेवाला राजू लॉकडाउन में घर आया था। अब तीन माह से वह यहां फंसा है।

राजू ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण फिल्म इंडस्ट्री ने 18 मार्च से 31 मार्च तक फिल्मों की शूटिंग स्थगित की थी। तब वह घर आ गया था। इसके बाद देश में लॉकडाउन हो गया। सामान्य स्थिति होते ही वापस मुंबई लौट जाएगा। श्रद्धा भी उसे कोरोना से बचने की नसीहत के साथ जल्द वापस आने को कह रही है।

सुशांत में थी अपनत्व की भावना : सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी की जानकारी राजू को गिरिडीह में मिली। राजू ने बताया कि वह उसने श्रद्धा के साथ छिछोरे फिल्म की थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान सुशांत से मुलाकात होती थी। सुशांत जब भी मिलते थे तो वह उन्हें नमस्कार करता था। वे बड़े अपनत्व से मिलते और कंधे पर हाथ रखकर बात करते थे। उनका आज न होना हम सभी के लिए बेहद दुखद है।

लंदन और मुंबई में मनाया था जन्मदिन : गत वर्ष दो मार्च को लंदन में स्ट्रीट डांसर की शूटिंग थी। वह भी वहां था। दो मार्च की रात एक होटल में श्रद्धा का जन्मदिन मना। तब भी उसका केक मंगवाया गया। दोनों ने साथ साथ उसे काटा। रात में ही वह मुंबई के लिए चल दी थी। तीन मार्च को फ्लाइट से उतरने के बाद घर जाने की जगह छिछोरे फिल्म की शूटिंग के लिए फिल्मिस्तान स्टूडियो आ गईं। यहां सेट पर वर्षगांठ मनी। मेरा भी केक काटा गया। इस वर्ष मुंबई के एक स्टूडियो में जन्मदिन के लिए दोनों लोगों का केक फिल्म स्टार टाइगर श्राफ लाए थे।  राजू कहता है कि मैडम बड़ी स्टार है पर अपनी मां शिवांगी और पिता शक्ति कपूर से पूछकर ही सभी फैसले लेती है। 

श्रद्धा के पहले था आसिन का निजी सचिव : गजनी फिल्म में आमिर खान की हीरोइन बनी आसिन के भी राजू 2008 से 2013 तक निजी सचिव रहे। इसी बीच श्रद्धा से परिचय हुआ और वह उनका निजी सचिव बन गया। राजू के मामा विजय पासवान बगोदर के हैं। वे मुंबई में मेकअप आर्टिस्ट हैं। वे उसे अपने साथ मुंबई ले गए थे। टीवी एंकर रूबी भाटिया के साथ उसने 2002 से 2008 तक काम किया। रूबी भाटिया ने ही उसे सचिव का कामकाज समझाया और प्रशिक्षित किया था।

chat bot
आपका साथी