Events in Dhanbad today: आज से एआईयूटीयूसी का राष्ट्रीय सम्मेलन, शहर की और भी गतिविधियों को यहां जानिए

देश की छठी सबसे बड़ी ट्रेड यूनियन ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर (एआईयूटीयूसी) का 21वां राष्ट्रीय सम्मेलन गुरुवार से धनबाद में होने जा रहा है।

By MritunjayEdited By: Publish:Thu, 13 Feb 2020 06:00 AM (IST) Updated:Thu, 13 Feb 2020 06:00 AM (IST)
Events in Dhanbad today: आज से एआईयूटीयूसी का राष्ट्रीय सम्मेलन, शहर की और भी गतिविधियों को यहां जानिए
Events in Dhanbad today: आज से एआईयूटीयूसी का राष्ट्रीय सम्मेलन, शहर की और भी गतिविधियों को यहां जानिए

धनबाद, जेएनएन। देश की छठी सबसे बड़ी ट्रेड यूनियन ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर (एआईयूटीयूसी) का 21वां राष्ट्रीय सम्मेलन गुरुवार से धनबाद में होने जा रहा है। सम्मेलन की शुरुआत नेहरू काम्प्लेक्स कोयला नगर से कोहिनूर मैदान तक रैली निकाल कर की जाएगी। इसके बाद यहीं खुला सत्र आयोजित होगा। इसमें देशभर के मजदूर नेता और प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। खुला सत्र के बाद नेहरू कंप्लेक्स में प्रतिनिधि सभा होगी।  आइए, गुरुवार, 13 फरवरी, 2020 को धनबाद में होने वाली प्रमुख गतिविधियों-Events in Dhanbad को जानते हैंः-  एआइयूटीयूसी के राष्ट्रीय सम्मेलन की शुरूआत नेहरू कंप्लेक्स कोयला नगर में सुबह 11 बजे।  स्वदेशी आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी, जिला प्रदर्शनी मैदान, सुबह 10:30 बजे से।  धनबाद जिला तीरंदाजी संघ की कार्यकारिणी समिति की बैठक, सर्किट हाउस में, सुबह 11.30 बजे।  सिंफर में आयोजित होनेवाले नेशनल सेमिनार को लेकर कार्यक्रम, दोपहर 3.30 बजे।  आइआइटी आइएसएम मैनेजमेंट स्टडी हॉल में प्रबंधन विभाग का सेमिनार सुबह 11:00 बजे। 

chat bot
आपका साथी