चाैंक गए न! DRM साहब ही हैं, आप भी स्वच्छ भारत मिशन के यज्ञ में हवन कीजिए Dhanbad News

2 अक्टूबर से धनबाद रेलवे स्टेशन परिसर में प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद हो जाएगा। स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए DRM ने यात्रियों से अपील की।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 11 Sep 2019 02:30 PM (IST) Updated:Wed, 11 Sep 2019 02:30 PM (IST)
चाैंक गए न! DRM साहब ही हैं, आप भी स्वच्छ भारत मिशन के यज्ञ में हवन कीजिए Dhanbad News
चाैंक गए न! DRM साहब ही हैं, आप भी स्वच्छ भारत मिशन के यज्ञ में हवन कीजिए Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। धनबाद रेलवे स्टेशन के अंदर प्रवेश करते और बाहर निकलते बुधवार को दोपहर समय यात्री चाैंक जा रहे थे। दरअसल, नजारा ही कुछ ऐसा था। स्वच्छ भारत मिशन के तहत डीआरएम अनिल कुमार मिश्र अपने हिस्से का हवन कर रहे थे। वे हाथ में झाड़ू थामे हुए थे। साफ-सफाई कर रहे थे। कचड़ा पर नजर पड़ते ही झुक कर हाथों से उठा रहे थे।

बुधवार को रेलवे में स्वच्छता अभियान शुरू हुआ।  डीआरएम अनिल कुमार मिश्रा ने झाड़ू थामे और स्टेशन परिसर की सफाई की। जहां- तहां बिखरे कूड़ा-करकट की भी सफाई की। साथ ही अधिकारी और कर्मचारियों के साथ स्वच्छता की शपथ ली। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर से स्टेशन परिसर में प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद हो जाएगा। स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए यात्रियों से अपील की गई।

क्रश मशीन में डाला बोतलः स्टेशन पर लगी क्रश मशीन में डीआरएम ने प्लास्टिक का बोतल डालकर इसकी शुरुआत की। अब यात्री भी इस मशीन में प्लास्टिक के बोतल डाल सकेंगे।

स्काउट एंड गाइड ने दिया जागरुकता संदेशः रेलवे स्काउट एंड गाइड ने नुक्कड़ नाटक के जरिए यात्रियों को स्वच्छता जागरुकता का संदेश दिया।

chat bot
आपका साथी