धनबाद से भी गुजरा था छत्रपति शिवाजी का कारवां, अब जनता राजा दोहराएगा इतिहास

शिवाजी महाराज जब औरंगजेब की कैद से फरार हुए, तो वे लखनऊ, इलाहाबाद, गया होते हुए धनबाद के रास्ते पुरी, गोलकुंडा और फिर रायगढ़ पहुंचे थे। धनबाद में नाटक की 1100 वीं प्रस्तुति होगी।

By mritunjayEdited By: Publish:Thu, 07 Feb 2019 01:14 PM (IST) Updated:Thu, 07 Feb 2019 01:14 PM (IST)
धनबाद से भी गुजरा था छत्रपति शिवाजी का कारवां, अब जनता राजा दोहराएगा इतिहास
धनबाद से भी गुजरा था छत्रपति शिवाजी का कारवां, अब जनता राजा दोहराएगा इतिहास

धनबाद, जेएनएन। कम लोग जानते होंगे कि छत्रपति शिवाजी महाराज का कारवां धनबाद से भी गुजरा था। इतिहास के पन्नों में धनबाद का जिक्र तो नहीं, लेकिन शिवाजी के जीवनी से जुड़े नाटक के मंचन में इसकी झलक आगामी 22 से 28 फरवरी को नाटक जनता राजा में देखने को मिलेगी। महाराष्ट्र पुणे के 250 कलाकार इस नाटक का मंचन गोल्फ मैदान में करेंगे।

आयोजन समिति से जुड़े धनबाद नगर निगम के मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि शिवाजी महाराज जब औरंगजेब की कैद से फरार हुए, तो वे लखनऊ, इलाहाबाद, गया होते हुए धनबाद के रास्ते पुरी, गोलकुंडा और फिर रायगढ़ पहुंचे थे। धनबाद में जनता राजा नाटक की यह 1100 वीं प्रस्तुति होगी। प्रतिदिन तीन घंटे का मंचन होगा। कार्यक्रम देखने के लिए छह हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। नाटक में हाथी, ऊंट, घोड़ा का इस्तेमाल किया जाएगा और थ्री डी का भी प्रयोग होगा। उन्होंने बताया कि यह नाटक विख्यात शिवशहिर शिवाजी के कविद्ध और इतिहासविद बलवंत मोरेश्वर पुरंदरे (बाबासाहेब पुरंदरे) द्वारा लिखित और निर्देशित है। नाटक देखने के लिए शिवाजी महाराज के परपौत्र और राज्यसभा सांसद छत्रपति संभाजी राजे भोसले भी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान केशव बड़ोदिया, संजय गोयल, विनय सिंह, संजीव अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, विक्रांत उपाध्याय समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। 

chat bot
आपका साथी