झारखंड में डॉक्टरों की हड़ताल 16 को

झारखंड में डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए क्लीनिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग को लेकर 16 मई को राज्य के सभी सरकारी-गैर सरकारी चिकित्सक एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Thu, 05 May 2016 04:54 AM (IST) Updated:Thu, 05 May 2016 04:58 AM (IST)
झारखंड में डॉक्टरों की हड़ताल 16 को

धनबाद। झारखंड में डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए क्लीनिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग को लेकर 16 मई को राज्य के सभी सरकारी-गैर सरकारी चिकित्सक एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने धनबाद में संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की।

प्रेस वार्ता में आइएमए के धनबाद के सचिव डॉ. सुशील कुमार भी उपस्थित थे। दोनों पदाधिकारियों ने बताया कि झारखंड में डॉक्टरों पर हमले की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।

हाल ही में गोड्डा में एक वरिष्ठ महिला चिकित्सक डॉ. किरण जायसवाल को सरेआम पीटा गया। आए दिन राज्य में ऐसी घटनाएं हो रही हैं। इसके बाद भी यदि राज्य में क्लीनिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू नहीं हुआ तो तमाम डॉक्टर उग्र आंदोलन पर उतर सकते हैं।

डॉ. सिंह ने बताया कि हड़ताल से मरीजों को परेशानी नहीं हो, इसलिए सिर्फ ओपीडी सेवा को ठप रखा जाएगा। हड़ताल के दौरान भी डॉक्टर इमरजेंसी और पोस्टमार्टम डयूटी करते रहेंगे।

chat bot
आपका साथी