21 युवाओं ने थामा भाजपा का दामन

धनबाद : रविवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष मानस प्रसून की अध्यक्षता में बैंकमोड़ स्थित उनके कार्याल

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Dec 2017 09:01 PM (IST) Updated:Sun, 17 Dec 2017 09:01 PM (IST)
21 युवाओं ने थामा भाजपा का दामन
21 युवाओं ने थामा भाजपा का दामन

धनबाद : रविवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष मानस प्रसून की अध्यक्षता में बैंकमोड़ स्थित उनके कार्यालय में 21 युवाओं ने भाजपा का दामन थामा। जयकुमार माली, प्रीति सुमन, जितेन्द्र कुमार, सुमन सोरन, अनिल कुमार, संजय कुमार, सूरज सिंह, सचिन शर्मा, महेश महतो, उमेश कुमार, राजेश कुमार, जितेन्द्र सिंह आदि ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान विधायक राज सिन्हा विशेष रूप से मौजूद थे। उन्होंने कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर है। हमारी पार्टी अंत्योदय के सिद्धात पर विश्वास करती है। देश के विकास को ध्यान में रखकर योजनाएं लाई गई हैं।

जिला उपाध्यक्ष मानस ने कहा कि विश्व का सबसे युवा देश हम है। आज जैसे युवाओं के कारण ही आज भाजपा देश की सबसे युवाओं की टोली वाली पार्टी है। मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष नितिन भट्ट, बैंक मोड़ मंडल अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह, मंत्री चंदन राय आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी