CTET Exam 2021: 31 जनवरी को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा, धनबाद में 10 हजार छात्रों के ल‍िए 17 सेंटर

केंद्रीय विद्यालय जवाहर नवोदय विद्यालय समेत सीबीएसई स्कूलों में शिक्षक बनने की जरूरी अहर्ता केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीटेट का आयोजन 31 जनवरी 2021 को होगा। पहले यह परीक्षा पांच जुलाई को निर्धारित की गई थी बाद में त‍िथ‍ि में पर‍िवर्तन कर द‍िया गया।

By Atul SinghEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 04:19 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 04:19 PM (IST)
CTET Exam 2021: 31 जनवरी को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा, धनबाद में 10 हजार छात्रों के ल‍िए 17 सेंटर
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीटेट का आयोजन 31 जनवरी 2021 को होगा। ( प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

धनबाद, जेएनएन: केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय समेत सीबीएसई स्कूलों में शिक्षक बनने की जरूरी अहर्ता केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीटेट का आयोजन 31 जनवरी 2021 को होगा। पहले यह परीक्षा पांच जुलाई को निर्धारित की गई थी, इसके बाद  अक्टूबर-नवंबर में परीक्षा लेने की बात  हुई। कोविड-19 संक्रमण और प्रशासनिक कारणों के चलते इसे टाल दिया गया था। सीटेट के लिए धनबाद में 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दोनों पालियों को मिलाकर यहां 10 हजार छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से 12 और द्वितीय पाली दोपहर 2:00 से 4:30 बजे तक होगी। प्रथम पाली में 10104 तो दूसरी पाली में 8820 छात्र शामिल होंगे। सीबीएसई ने परीक्षा के दौरान कोविड-19 का पालन सख्ती के साथ करने का निर्देश जारी किया है। 

परीक्षा ड्यूटी में लगे शिक्षकों के सीधे खाते में भेजी जाएगी राशि

इस बार सीबीएसई स्कूलों को राशि न भेजकर परीक्षा ड्यूटी में लगे शिक्षकों के खाते में सीधे राशि भेजेगा। इलेक्ट्रॉनिक चैनल ट्रांसफर सिस्टम के जरिए राशि भेजी जाएगी। इसके लिए बोर्ड ने स्कूलों से परीक्षा ड्यूटी में लगे  सभी शिक्षकों और कर्मचारियों के खाते की जानकारी मांगी है। स्कूलों को सैनिटाइज करने के लिए भी राशि बोर्ड ही देगा। प्रत्येक क्लास रूम में सिर्फ 12 छात्र ही बैठ सकेंगे। इससे पहले परीक्षा में एक रूम में 24 छात्र बैठा करते थे।

chat bot
आपका साथी