Deoghar Coronavirus News Update: झारखंड में सबसे अधिक 139 नए कोरोना केस देवघर में मिले, प्रशासन के पेशानी पर बल

Deoghar Coronavirus News Update देवघर में पहली बार बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। शुक्रवार को भी 118 लोग पॉजिटिव पाए गए थे। दो दिन में 257 नए मरीज मिले हैं।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 01 Aug 2020 10:01 PM (IST) Updated:Sat, 01 Aug 2020 10:01 PM (IST)
Deoghar Coronavirus News Update: झारखंड में सबसे अधिक 139 नए कोरोना केस देवघर में मिले, प्रशासन के पेशानी पर बल
Deoghar Coronavirus News Update: झारखंड में सबसे अधिक 139 नए कोरोना केस देवघर में मिले, प्रशासन के पेशानी पर बल

देवघर, जेएनएन। Deoghar Coronavirus News Update  शनिवार को झारखंड के देवघर जिले में सबसे ज्यादा नए कोरोना संक्रमण के केस मिले। यहां 139 नए केस दर्ज किए गए। इससे पहले शुक्रवार को भी देवघर में 118 कोरोना मामले मिले थे। दो दिन में ही कोरोना मरीजों की संख्या में 257 की वृद्धि हो गई है। इससे देवघर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के पेशानी पर बल पड़ गया है। क्योंकि सभी कोरोना मरीजों के इलाज के लिए कोविड अस्पताल में व्यवस्था करनी है। इसके मद्देनजर उपायुक्त कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने शनिवार की देर शाम अधिकारियों के साथ बैठक कर रणनीति तैयार की। 

देवघर में पहली बार बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। शुक्रवार को 118 लोग पॉजिटिव पाए गए। इनमें शहरी क्षेत्र के 50 मरीज हैं। रात तक शहरी क्षेत्र के संक्रमितों की संख्या बढ़ सकती है। वहीं प्रखंडों में पॉजिटिव की संख्या 68 हो गई है। देवीपुर में 24, मधुपुर में 16, सारठ में पांच, जसीडीह में पांच, मोहनपुर में नौ और पालोजोरी में नौ संक्रमित मिले। इनकी जांच रिपोर्ट आरटीपीसीआर से मिली है। सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार ने इसकी पुष्टि की। संक्रमितों में पुलिसकर्मी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मी, बैंककर्मी, प्रखंडकर्मी, मीडियाकर्मी हैं। सभी को विभिन्न कोविड केयर सेंटरों में भेजा जा रहा है। शुक्रवार को 340 लोगों का सैंपल लिया गया था। इससे पहले एक दिन में अधिकतम 47 संक्रमित पाए गए थे।

chat bot
आपका साथी