Congress Dhanbad: यूपी के सीएम योगी का पुतल फूंकेगी कांग्रेस, सूबे में लोकतंत्र की हत्या का लगाया आरोप

धनबाद कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र सिंह ने कहा कि हाथरस मामले में यूपी के सीएम ने तानाशाह व गुंडाराज का परिचय दिया है। यूपी प्रशासन ने एसआइटी जांच का हवाला देकर मीडिया कर्मियों को भी वहां जाने से जबरन रोका लेकिन जांच अभी शुरू नहीं है।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Sat, 03 Oct 2020 06:44 PM (IST) Updated:Sat, 03 Oct 2020 06:44 PM (IST)
Congress Dhanbad: यूपी के सीएम योगी का पुतल फूंकेगी कांग्रेस, सूबे में लोकतंत्र की हत्या का लगाया आरोप
धनबाद जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक करते जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्य।

धनबाद, जेएनएन। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को बैठक की गई। इस दौरान यूपी के हाथरस में हैवानियत की शिकार पीड़ित परिवार से मिलने जाने के क्रम में यूपी पुलिस द्वारा पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी एवं सभी मीडिया कर्मियों से धक्का मुक्की किए जाने को लेकर चर्चा की गई। यूपी सरकार की इस कायराना हरकत की सभी ने कड़े शब्दों में निंदा की।

ब्रजेंद्र सिंह ने कहा कि यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने तानाशाह व गुंडाराज का परिचय दिया है। यूपी प्रशासन ने लोकतांत्रिक रूप से एसआइटी जांच का हवाला देकर मीडिया कर्मियों को भी वहां जाने से जबरन रोका, लेकिन जांच अभी शुरू नहीं है। पीड़ित परिवार से मिलने के क्रम में सांसदों व मीडिया कर्मियों को रोका जाना लोकतंत्र की हत्या है। इस बर्बरता पूर्ण व्यवहार की जिला कांग्रेस कड़ी शब्दों में निंदा करती है। इसके विरोध में पांच अक्टूबर को जिले के सभी प्रखंड एवं नगरों में मुख्यमंक्षी योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका जाएगा।

कांग्रेस नेता ने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। महिलाओं एवं बेटियों पर निरंतर अत्याचार हो रहा है। इस मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने योगी सरकार से डीएम व एसएसपी की कॉल डिटेल भी जनता के बीच सार्वजनिक करने की मांग की। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष शंकर प्रजापति, कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र वर्मा, शमशेर आलम, बीके सिंह, पप्पू कुमार तिवारी, भास्कर झा, हलीम अंसारी, सुखलाल हांसदा, मुन्ना अंसारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी